{"_id":"609f919f80a4081d7b2749bf","slug":"home-remedies-for-sneezing-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में छींक रोकने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके, जल्द मिलेगी राहत ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोनाकाल में छींक रोकने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके, जल्द मिलेगी राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 15 May 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
छींक आने पर नाक एवं गले से दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
वर्तमान समय में यदि किसी को छींक भी आने लगती है तो लोग डर जाते हैं, अन्य लोग भी दूर जाने लगते हैं। जरूरी नहीं कि छींक आने पर हमेशा कोरोना ही हो। सामान्य जुकाम में या धूप में से लौटने पर बिना पसीना सूखाये पानी पीने से भी छींक आने लगती है। आसान घरेलू उपायों को आजमाकर भी छींक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। छींक आने पर नाक एवं गले से दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं लेकिन रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती थी। अगली स्लाइड्स से जानिए घरेलू उपाय आजमाकर किस तरह से छींक की समस्या को दूर किया जाता है।
2 of 6
इसके बाद ठंडी जगह पर आराम न करें
- फोटो : file photo
अजवाइन
छींक की समस्या का इलाज अजवाइन से आसानी से किया जा सकता है। गर्म पानी में गुड़ और अजवाइन उबालें। पानी को अच्छे से उबाल लें और इसका सेवन करें। इसके बाद ठंडी जगह पर आराम न करें। इसके अलावा एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर छान लें और शहद मिलाकर पिएं।
3 of 6
एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें
- फोटो : social media
सौंफ
छींक को रोकने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कीजिए। सौंफ की चाय बनाकर पीने से आपको जल्दी आराम पड़ेगा। यदि चाय नहीं पीना हो तो एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें और फिर इसका सेवन करें। इस तरह से सौंफ को दिन में दो-तीन बार पीने से आपको आराम पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संतरे में विटामिन- सी होता है
- फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे का जूस पीने या फिर संतरा खाने से भी आपकी छींक की समस्या दूर हो सकती है लेकिन ध्यान रखें कि संतरा ठंडा न हो। संतरे में विटामिन- सी होता है, जो कि आसानी से छींक के जीवाणुओं से लड़ लेता है। यदि आपको अधिक जुकाम भी हो रहा है तो संतरे के सेवन से यह ठीक हो सकता है इसलिए इसे जरूर खाएं।
विज्ञापन
5 of 6
मेथी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें
- फोटो : social media
मेथी के बीज
मेथी के बीज खाने से भी आपको छींक की समस्या से राहत मिल सकेगी। इसके लिए आपको मेथी के बीज खाने का तरीका पता होना चाहिए। दो चम्मच मेथी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और इस चूर्ण को गुनगुने पानी में डालकर पी लें। यदि दिन में दो बार आप इसका इसी तरह से सेवन करते हैं तो आपको अगले दिन तक आराम पहुंच जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।