फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में जलन या दर्द दूर करने के घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Sun, 10 Jan 2021 11:05 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 10 Jan 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for eye irritation or eye pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों में जलन या दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसपर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर आंखों की गंभीर समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। वैसे आंखों में जलन या दर्द का मुख्य कारण अधिक तनाव, एलर्जी या आंखों को प्रभावित करने वाली कुछ अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। वैसे लोगों को इस समस्या का सामना अधिक करना पड़ता है, जो अक्सर कंप्यूटर पर काम करते हैं या कई-कई घंटे तक मोबाइल चलाते रहते हैं। इसलिए बेहतर है कि कंप्यूटर पर काम करते समय सुरक्षित चश्मा पहनें और आंखों के लिए स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं आंखों में जलन या दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आपको जल्द राहत मिल सकती है...

Home remedies for eye irritation or eye pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गुलाब जल है फायदेमंद 

  • आंखों में जलन या दर्द होने पर आप गुलाब जल से अपनी आंखें धोएं और हो सके तो आंखों में गुलाब जल की एक बूंद भी डालें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। वैसे सोने से पहले रोजाना आंखों में गुलाब जल की 1-2 बूंदें आंखों में डालने की सलाह दी जाती है। 
Home remedies for eye irritation or eye pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों में जलन का इलाज हैं टी-बैग्स 

  • आंखों में जलन के इलाज के लिए आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से पहले आप टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर लें और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आपको आंखों की जलन की समस्या में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for eye irritation or eye pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खीरा भी है उपयोगी 

  • आंखों पर खीरे के टुकड़े को रखे आपने बहुत सी फिल्मों में देखा होगा। दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है। इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं। 
विज्ञापन
Home remedies for eye irritation or eye pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आलू का रस भी है फायदेमंद 

  • आलू का रस भी आंखों के लिए अच्छा होता है। जब भी आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो तो आलू के ताजे कटे हुए स्लाइस को आंखों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आलू का रस भी आंखों पर लगाया जा सकता है। इससे तुरंत राहत मिलेगी। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed