फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज की समस्या में फायदेमंद है चिरौंजी, शारीरिक कमजोरी को भी करता है दूर

Sun, 10 Jan 2021 09:09 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 10 Jan 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Chironji get rid of constipation and relieve physical weakness
चिरौंजी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
चिरौंजी को हम हलवा, खीर और भी कई मीठे व्यंजनों में सूखे मेवे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। ये मेवा प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है। चिरौंजी में प्रोटीन की भी पर्याप्त मात्रा होती है। बहुत कम लोगों को चिरौंजी के लाभ के बारे में पता होगा। चिरौंजी आपको कब्ज की समस्या में लाभ पहुंचाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है ये आपके पेट को ठंडक पहुंचाती है। चिरौंजी का सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। चिरौंजी के सेवन से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि कैसे चिरौंजी के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
Health benefits of Chironji get rid of constipation and relieve physical weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चिरौंजी के सेवन से पाचनतंत्र में जमा गंदगी साफ होती है। चिरौंजी आंतों की आंतरिक परत को चिकनाहट देकर उसकी मरम्मत का काम करती है। इससे हमें कब्ज, मरोड़ की समस्या में आराम मिलता है और पेट सही से साफ होता है। आप चिरौंजी के तेल में खिचड़ी, दलिया आदि बना कर खा सकते हैं या सूखे मेवे की तरह भी डाल सकते हैं।

Health benefits of Chironji get rid of constipation and relieve physical weakness
चिरौंजी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चिरौंजी शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है। अगर किसी को शारीरिक कमजोरी है, तो उसे चिरौंजी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन पाए जाते हैं। चिरौंजी के पाउडर को दूध में मिलाकर लिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Chironji get rid of constipation and relieve physical weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लेकिन चिरौंजी का सेवन पूरी जानकारी होने के बाद ही करना चाहिए। मधुमेह के रोगियों को चिरौंजी का सेवन कम करना चाहिए। जिन लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो उन्हें चिरौंजी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। चिरौंजी में पाए जाने वाले तत्व बहुत लाभ पहुंचाते हैं लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं कर चाहिए।

नोट- चिरौंजी का सेवन पूरी जानकारी होने के बाद ही करना चाहिए। जिन लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो उन्हें चिरौंजी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। चिरौंजी में पाए जाने वाले तत्व बहुत लाभ पहुंचाते हैं लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed