फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डिप्थीरिया है गंभीर संक्रामक बीमारी, इससे बचना है तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Wed, 14 Apr 2021 12:39 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Home remedies for Diphtheria Infectious disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Devendra Agarwal 



डॉ. देवेंद्र अग्रवाल

पीडियाट्रिक सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, सर्जरी (परास्नातक), एम.सीएच 
अनुभव- 30 वर्ष 


डिप्थीरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो कि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर निकले बैक्टीरिया के शरीर में प्रवेश करने पर होती है। ये बैक्टीरिया मुंह के अलावा नाक या आंख से भी शरीर में घुस सकता है। अधिकतर मामलों में ये बैक्टीरिया गले में ही रहता है और इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। डिप्थीरिया के लक्षण विषाक्त पदार्थों के कारण पैदा होते हैं और ये रक्त वाहिकाओं के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते हैं। डिप्थीरिया से ग्रस्त होने पर श्वसन मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। इसकी वजह से बुखार, भूख कम लगना, गले में खराश, सिरदर्द और गर्दन में सूजन रहती है। हालांकि आप घरेलू नुस्खों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

Home remedies for Diphtheria Infectious disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनानास का करें सेवन

  • अनानास का ताजा रस पीने से गले में जो कुछ भी जमा होता है, वो निकल जाता है जिससे संक्रमण के लक्षणों में सुधार आता है। चूंकि, अनानास के जूस में बीटा-कैरोटीन होता है इसलिए ये डिप्थीरिया का असरकारी उपाय है। 
Home remedies for Diphtheria Infectious disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुलसी की पत्तियों का करें सेवन 

  • तुलसी की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण श्वसन मार्ग से जुड़े संक्रमणों के इलाज में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में आप तुलसी की पत्तियों को डालें और इस पानी को पी लें। इस उपाय से डिप्थीरिया से काफी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for Diphtheria Infectious disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अरंडी की पत्तियों का करें इस्तेमाल 

  • इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि डिप्थीरिया की स्थिति का इलाज करने में असरकारी रूप से मदद कर सकते हैं। इसके लिए कुछ अरंडी की पत्तियां लें और उन्हें पीस लें। आप चाहें तो इसमें कुछ सहजन की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इसमें लहसुन का रस डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सूंघने से नासिका मार्ग साफ हो जाता है और डिप्थीरिया के मरीजों को राहत मिलती है। 
विज्ञापन
Home remedies for Diphtheria Infectious disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डिप्थीरिया का घरेलू इलाज है नमक

  • गले में खराश के लिए नमक बहुत बढ़िया उपाय है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करें। ये नुस्खा शरीर में नमक की कमी के कारण होने वाली सांस से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी मददगार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed