फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून साफ करने के लिए प्रयोग में लाएं ये पांच घरेलू उपाय, नहीं होंगी त्वचा से संबंधित बीमारियां

Thu, 25 Mar 2021 05:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 25 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
home remedies for blood purification
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर को बेहतर ढंग से चलाने के लिए रक्त की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने से लेकर बीमारियों से शरीर की रक्षा करने तक के लिए स्वच्छ रक्त के संचरण की आवश्यक होता है। यहां स्वच्छ रक्त का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि आमतौर पर विषाक्त पदार्थों के कारण नसों में बह रहा खून अशुद्ध हो जाता है, जो शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। खून साफ न होने के कारण फोड़े-फुंसी, खुजली सहित त्वचा और किडनी से संबंधित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।


आइए कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर खून को साफ करने में मदद मिल सकती है।

home remedies for blood purification
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को एंटीबायोटिक गुणों से युक्त माना जाता है। खून को साफ करने के लिए विशेषज्ञ इसे काफी उपयोगी औषधि के रूप में जानते हैं। खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर रक्त को साफ करने में यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए पानी में तुलसी की पत्तियों को उबालकर उसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

home remedies for blood purification
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है। आप दूध या गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। खून को साफ करने के लिए इस औषधि को काफी लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for blood purification
नीम के फायदे - फोटो : iStock

नीम का सेवन
नीम अपने एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। रक्त में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में इसे सबसे कारगर माना जाता है। खाली पेट नीम की छह से सात पत्तियों के चबाने से खून साफ होने के साथ शरीर को तमाम प्रकार के संक्रमणों से भी सुरक्षा मिलती है।

विज्ञापन
home remedies for blood purification
Bramhi

ब्राह्मी है फायदेमंद औषधि
आयुर्वेद में ब्राह्मी को काफी लाभकारी औषधि के रूप में जाना जाता है। खून साफ करने के अलावा दिमाग को तेज बनाने में यह औषधि फायदेमंद हो सकती है। ब्राह्मी केे जूस में शहद मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

(यहां ध्यान रखें यदि आपको कोई बीमारा है तो इन औषधियों के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। )

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed