{"_id":"5c861af4bdec22140012c65c","slug":"holi-2019-holi-hair-care-skin-care-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2019: होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Holi 2019: होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
holi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है लोगों में होली खेलने को लेकर रोमांच भी बढ़ता जा रहा पर इस अति उत्साह में आपको अपने शरीर का खास ध्यान भी रखना होगा। क्योंकि आपके स्वास्थ्य पर रंगों का बुरा असर पड़ सकता है। रंगों का सबसे ज्यादा असर बालों पर होता है। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना होगा। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह होली खेलने के दौरान बालों को सुरक्षित रखें।
2 of 5
holi
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहली बात जब भी आप बाहर होली खेलने जाएं तो बालों को खुला न छोड़ें। खुले बालों में रंग आसानी से आपके बालों के जड़ों तक पहुंच सकता है और इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने से पहले बालों में तेल की मालिश कर लें। नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।
3 of 5
hair colour
होली खेलने के दौरान बालों को बांधने के साथ-साथ टोपी अवश्य पहनें। इससे कलर बालों के अंदर तक नहीं जा पाएगा। बालों पर जमे रंगों को हटाने के लिए बेबी शैम्पू या प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hair colour
रंगों से भरे बालों को कभी भी गर्म पानी से न धोएं। इससे बाल खराब हो सकते हैं। दरअसल, गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है। साथ ही यह भी द्यान रखें कि गीले बालों को ब्लोअर से ड्राई न करें बल्कि नैचुरली ही बालों को सुखाएं।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें। कंघी या ब्रश करने से सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपने होली गीले रंगों से खेला है तो पहले बालों को सादे पानी से धोएं। इसके बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। फिर बालों को सादे पाने से धोएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।