फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: World Hypertension Day पर जानिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?

Tue, 17 May 2022 10:25 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 May 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
High Blood Pressure Control Diet, Know What to eat and avoid
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए आहार - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर से बढ़ना या कम होना, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। विशेषकर ब्लड प्रेशर का बढ़ना जिसे हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है, यह तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय रोग और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का जोखिम हो सकता है। सभी लोगों को इस बीमारी से लगातार बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खान-पान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र के लोगों में भी पिछले कुछ वर्षों में  ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या तेजी से रिपोर्ट की गई है। 

तेजी से बढ़ती इस वैश्विक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। शोध बताते हैं कि जंक फूड्स, भोजन में नमक के मात्रा की अधिकता और प्रोसेस्ड-पैक्ड चीजों के बढ़ते सेवन के कारण हाइपरटेंशन की समस्या का खतरा भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में सभी लोगों को नियमित रूप से आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि तेजी से बढ़ती हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए?

High Blood Pressure Control Diet, Know What to eat and avoid
ब्लड प्रेशर को कैसे नियंत्रित रखें - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्तचाप को कंट्रोल रखने के लिए सभी लोगों को पौष्टिक और स्वस्थ चीजों के सेवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आहार में विटामिन्स और खनिजों से भरपूर चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। ऐसे खाद्य पदार्थ आपके रक्तचाप को दीर्घकालिक अवधि में भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, मछली और मुर्गी तथा नट्स आदि का नियमित सेवन करना इसमें आपके लिए फायदेमंद है।

High Blood Pressure Control Diet, Know What to eat and avoid
रक्तचाप बढ़ने पर क्या न खाएं? - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए किन चीजों से करें परहेज?

भले ही आप किसी विशेष आहार का पालन करते हैं, फिर भी कुछ खाद्य पदार्थ और उसके अवयव आपके रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। सभी लोगों को इन चीजों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। सोडियम, विशेष रूप से नमक की अधिक मात्रा उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के लिए प्रमुख जोखिम कारक मानी जाती है। फ्रोजन पिज्जा, अचार, कैन्ड सूप और सेचुरेटेड फैट वाली चीजें भी ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती हैं। इनसे परहेज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
High Blood Pressure Control Diet, Know What to eat and avoid
शराब पीने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर - फोटो : istock

शराब-धूम्रपान से बढ़ता है खतरा

शोध बताते हैं कि बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से भी आपका रक्तचाप बढ़ सकता है। साल 2017 के शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना शराब का सेवन करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में रक्तचाप बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। इसी तरह धूम्रपान की आदत भी न सिर्फ रक्तचाप को बढ़ा देती है, साथ ही इसे दीर्घकालिक रूप से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाने वाला कारक भी माना जाता है।

विज्ञापन
High Blood Pressure Control Diet, Know What to eat and avoid
रक्तचाप को कंट्रोल में रखना आवश्यक - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नमक, चीनी और संतृप्त-ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन आपमें रक्तचाप के खतरे को बढ़ा सकता है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन को सीमित करके इनकी जगह स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, सभी लोगों को नियमित रूप से इनका सेवन सुनिश्चित करना चाहिए।


--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed