फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: सोशल मीडिया पर हेल्थ टिप्स देखकर खुद से शुरू कर देते हैं इलाज? कहीं उल्टा न पड़ जाए असर

Sat, 17 Oct 2026 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

Self Medication Risks: सोशल मीडिया पर मिलने वाले हेल्थ टिप्स हमेशा वैज्ञानिक रूप से सही नहीं होते। बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना, पुरानी दवा बंद करना या एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि करें।

विज्ञापन
Hidden Risks of Self-Medication and Online Health Advice
सोशल मीडिया टिप्स - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर चैटजीपीटी या फिर यूट्यूब से खुद ही इसे ठीक करने के उपाय ढूंढते हैं? इंटरनेट से देखकर खुद से ही दवाएं शुरू कर देते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, आपकी ये छोटी से आदत कहीं बड़ी मुसीबतों का कारण न बन जाए?



आजकल लोग बीमारी के घरेलू उपाय जानने के लिए इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक का सहारा लेते हैं। यहां वजन घटाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इम्युनिटी बढ़ाने के कई टिप्स मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर इंफ्लूएंसर्स भी बीमारियों को ठीक करने के उपायों को लेकर ऐसे दावा करते हैं कि पहली नजर में लगता है कि यही तरीका सबसे अच्छा हो सकता है।

लेकिन परेशानी तब होती है, जब लोग इन दावों पर भरोसा करके डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने या चल रही दवा बंद करने लगते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हर व्यक्ति की उम्र, मेडिकल हिस्ट्री और बीमारी अलग होती है। इसलिए एक व्यक्ति के लिए फायदेमंद उपाय दूसरे के लिए भी फायदेमंद हो ये जरूरी नही है।

Trending Videos
Hidden Risks of Self-Medication and Online Health Advice
सोशल मीडिया पर हेल्थ टिप्स - फोटो : Freepik.com

सोशल मीडिया के टिप्स पर आंख बंद करके न करें भरोसा

किसी वीडियो का वायरल होना उसकी जानकारी सही होने का प्रमाण नहीं है। सोशल मीडिया पर कई बार बिना वैज्ञानिक प्रमाण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। चूंकि सोशल मीडिया पर कोई उपाय बताते समय इंफ्लूएंसर्स बड़े ग्रुप को टारगेट करते हैं जो सभी के लिए एक जैसा काम करे ये जरूरी नहीं है। 
 

  • इसलिए किसी भी दावे पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • कई बार बाहर से हल्की दिखने वाली समस्या के पीछे अंदर गंभीर बीमारी पल रही होती है, इसलिए हर टिप्स सभी के लिए फायदेमंद होगी ये जरूरी नहीं है।
Hidden Risks of Self-Medication and Online Health Advice
खुद से न शुरू करें दवाएं - फोटो : Freepik.com

खुद से न शुरू करें इलाज 

अगर आप सोशल मीडिया और इंटरनेट से देखकर बीमारियों का खुद से इलाज शुरू कर देते हैं तो कई बार इसका असर उल्टा पड़ सकता है।
 

  • गलत दवा लेने से  साइड इफेक्ट और दूसरी दवाओं के साथ प्रतिक्रिया हो सकती है।
  • घरेलू नुस्खों के भरोसे रहने से गंभीर बीमारी का पता देर से चल सकता है, आपकी असल बीमारी की पहचान में देरी हो सकती है।
  • डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह बंद करना नुकसानदायक हो सकता है।
  • हर बार आपको एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती है। बिना कारण के इन दवाओं के सेवन से बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोध बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Risks of Self-Medication and Online Health Advice
हेल्थ टिप्स की जांच - फोटो : Freepik.com

हेल्थ टिप्स की सच्चाई कैसे जांचें?

सोशल मीडिया पर बताए जा रहे उपाय की प्रमाणिकता जांचना बहुत आवश्यक है।
 

  • जानकारी देने वाले व्यक्ति की योग्यता जांचें।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय और मान्य मेडिकल संस्थानों की जानकारी देखें।
  • चमत्कारी इलाज और तुरंत ठीक होने के दावों से सावधान रहें।
  • किसी उत्पाद के प्रचार या लोगों के अनुभव को इलाज का वैज्ञानिक प्रमाण न मानें।


अगर समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार लौटे या दवा लेने के बाद बढ़ जाए, तो डॉक्टर से संपर्क करें। सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में तेज दर्द, बेहोशी या अचानक शरीर के एक हिस्से में कमजोरी होने पर तुरंत आपातकालीन सहायता लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed