कोरोना महामारी ने भले ही लोगों के सामान्य जीवन को उधेड़ कर रख दिया है, लेकिन इससे सीखा जा सकता है कि भविष्य में इस तरह की दूसरी समस्याओं से बचने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी बेहतर होने से शरीर किसी भी तरह के रोगजनकों से आसानी से मुकाबला करने के योग्य हो जाता है। 21 मई को इंटरनेशल टी डे के रूप में मनाया जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने में हमारे लिए कौन-कौन सी चाय फायदेमंद हो सकती है? चाय में किन चीजों को शामिल करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है?
{"_id":"60a7859f0b77290cdb26abfc","slug":"herbal-tea-immune-system-boost-mix-these-herbs-in-tea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International tea day: चाय में शामिल कीजिए ये पांच इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियां, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
International tea day: चाय में शामिल कीजिए ये पांच इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियां, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित
Fri, 21 May 2021 03:38 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 21 May 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
इम्यूनिटी बेहतर रखती है हर्बल टी
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय में मिलाएं तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियां
तुलसी को विटामिन सी और जिंक से भरपूर माना जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं जो संक्रमण से मुकाबला करने के साथ हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तुलसी में फाइटोकेमिकल्स, बायोफ्लेवोनोइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक भी पाए जाते हैं जो श्वसन पथ के संक्रमण को ठीक करने में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इन कारणों से स्वास्थ्य विशेषज्ञ चाय में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर सेवन करने की सलाह देते हैं।

अदरक पोषक तत्वों से भरपूर
- फोटो : Pixabay
अदरक
अदरक को संक्रमण से मुकाबले के लिए सबसे उपयोगी और सहज औषधि माना जाता है। यह विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता हुआ है। अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक एक एक्टिव कंपाउंड इसे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने का गुण देता है। चाय में अदरक को मिलाकर सेवन करने के अन्य कई लाभ हो सकते हैं।

स्वाद और सेहत के लिए इलाइची
- फोटो : Social media
इलाइची
इलाइची, भारतीय व्यंजनों के मुख्य मसाले के रूप मे इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों की अधिकता होती है जो शरीर में वायरस से लड़ने वाली कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर इलाइची, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है। रोजाना चाय में एक से दो इलाइची डालने से न सिर्फ स्वाद अच्छा हो जाता है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है।

मुलेठी का चाय बेहद फायदेमंद
- फोटो : Social media
मुलेठी
मुलेठी, श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने और पाचन तथा लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। खांसी, सर्दी, और छाती में जमाव को कम करने में यह औषधि अत्यंत लाभदायक साबित हो सकती है। इसके अलावा प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ शरीर को रोगाणुओं, प्रदूषकों और एलर्जी से बचाने में भी मुलेठी काफी कारगर औषधि मानी जाती है। मुलेठी की चाय के सेवन से यह सभी लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।