पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल समस्या है, जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रभावित करता है। इसमें ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाती हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन होता है। इस असंतुलन के कारण पीरियड्स साइकिल अनियमित हो जाती है। बच्चा कंसीव करने में काफी कठिनाई होती है और शरीर में पुरुष हार्मोन (एंड्रोजन) का लेवल बढ़ जाता है। लोग डॉक्टर से इसका ट्रीटमेंट कराते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी इसका ट्रीटमेंट कर सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन हर्बल ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं और पीसीओएस को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं।
Herbal Drink For PCOS: लंबे समय से हैं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान, इन हर्बल ड्रिंक्स से मिलेगा आराम
PCOS Treatment: लोग डॉक्टर से PCOS ट्रीटमेंट कराते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी इसका ट्रीटमेंट कर सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन हर्बल ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं और पीसीओएस को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अनियमित मासिक धर्म या पीरियड्स का न होना
- चेहरे और शरीर पर अत्यधिक बाल
- मुंहासे और ऑयली स्किन
- वजन बढ़ना या मोटापा
- सिर के बालों का झड़ना या पतला होना
- कंसीव करने में दिक्कत होना
PCOS का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ कारक इसके विकास में योगदान कर सकते हैं:
- यदि परिवार में किसी को PCOS है, तो इसकी संभावना बढ़ सकती है।
- शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ने से एंड्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे PCOS के लक्षण उत्पन्न होते हैं।
- लंबे समय तक हल्की सूजन से एंड्रोजन का उत्पादन बढ़ सकता है, जो PCOS से जुड़ा है।
इन हर्बल ड्रिंक्स से मिलेगा फायदा
मेथी का पानी
आप सुबह उठ कर मेथी का पानी पी सकते हैं। मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के पोषक तत्व होते हैं, जिससे यह आपकी अनियमित पीरियड्स को बेहतर करने में मदद करता है। यही नहीं, मेथी का पानी आपको वजन को भी कंट्रोल करने में काफी कारगर होता है। ऐसे में आप इसे रोज पी सकते हैं।
एलोवेरा शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। यह आपको हार्मोन बैलेंस करने में काफी मदद करता है। इसको पीने से आपके शरीर में हो रहे सूजन से भी निजात मिलता है। अगर आपको भी पीसीओएस की समस्या है तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।