शरीर में कुछ भी असामान्य नजर आना आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। कई लोग समय रहते इस तरह की समस्याओं की पहचान कर लेते हैं, जबकि कुछ लोगों के इसके बारे में तब पता चलता है जब लक्षण काफी गंभीर रूप ले लेते हैं। त्वचा पर असामान्य रूप से दिखने वाले धब्बे ऐसी ही एक गंभीर समस्या की ओर संकेत हो सकते हैं, जिसका शीघ्रता से निदान और इलाज आवश्यक हो जाता है। त्वचा पर दिखने वाले चोट जैसे लक्षण हेमाटोमा जैसी गंभीर स्थिति के भी कारण हो सकते हैं, जिसको लेकर की गई लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
सावधान: त्वचा पर चोट जैसा निशान कहीं 'हेमाटोमा' तो नहीं? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमेटोमा, बड़ी रक्त वाहिकाओं के बाहरी हिस्सों में रक्त के जमाव की स्थिति को कहा जाता है। सामान्यतौर पर यह दिक्कत किसी तरह की चोट के बाद होती है। चोट के कारण रक्त वाहिका की दीवारों को क्षति पहुंच सकती है जिससे कारण आसपास के ऊतकों में रक्त फैल जाता है। हेमाटोमा के कारण त्वचा के रंग में बदलाव, सूजन, लालिमा, हेमाटोमा के आसपास की त्वचा गर्म होने या दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। खोपड़ी में हेमाटोमा होना खतरनाक हो सकता है। इस स्थिति में लोगों को गंभीर लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
- गंभीर सिरदर्द
- हाथ या पैरों को हिलाने में कठिनाई
- बहरापन
- भोजन को निगलने में कठिनाई
- बेहोशी
क्यों होती है हेमाटोमा की समस्या
डॉक्टरों के मुताबिक चोट के कारण हेमाटोमा होना सबसे सामान्य हैं। हेमाटोमा की स्थिति विकसित होने के लिए चोट का गंभीर होना जरूरी नहीं है। लोगों को साधारण सी चोट के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा कुछ प्रकार के ब्लड थिनर के उपयोग के कारण भी हेमाटोमा का जोखिम बढ़ा सकता है। जिस किसी को भी सिर या किसी अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी हो, उन्हें हेमाटोमा के निदान के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
हेमाटोमा का इलाज कैसे किया जाता है?
कुछ मामलों में हेमाटोमा को उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। शरीर आमतौर पर समय के साथ इसे स्वत: ही ठीक कर लेता है। दर्द को ठीक करने के लिए डॉक्टर कुछ दर्द निवारक दवाएं दे सकते हैं। हालांकि यहां ध्यान रखना आवश्यक है कि व्यक्ति को एस्पिरिन जैसी दर्द निवारक दवाओं को न लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह रक्त को पतला करके हेमाटोमा को गंभीर बना सकते हैं।
गंभीर स्थितियों में हेमाटोमा के उपचार के लिए सर्जिकल ड्रेनेज की आवश्यकता हो सकती है। यदि रक्त रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क या अन्य अंगों में दबाव डाल रहा है तो सर्जरी की जरूर भी हो सकती है। सर्जरी इसलिए आवश्यक है जिससे संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
------------
स्रोत और संदर्भ:
Facts you should know about hematoma
अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें।