फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों का करें सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Mon, 16 Nov 2020 04:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi Diet tips for changing weather winter diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मौसम बदलाव का सीधा असर हमारी आंतरिक सेहत पर पड़ता है, ऐसे में लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू या एलर्जी की समस्या हो जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में बीमार होने से बचने और स्वस्थ रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है और ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी भी बढ़ाए और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करे। आइए जानते हैं बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

Health tips in hindi Diet tips for changing weather winter diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसमी फल और सब्जियां खाएं 

  • बदलते मौसम में मौसमी फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ताकि शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहे। इस मौसम में पपीता, अनार, अमरूद, शरीफा, सेब आदि फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, सब्जियों में पत्तागोभी, पालक, मूली, गाजर, चुकंदर आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
Health tips in hindi Diet tips for changing weather winter diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक और शहद का करें सेवन 

  • चूंकि मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी, गले में खराश, गले में दर्द आदि की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में दो बार अदरक के रस को शहद में मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से बचेंगे ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi Diet tips for changing weather winter diet plan
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी वाला दूध पीएं 

  • बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बेहतर उपाय है हल्दी वाले दूध का सेवन। दरअसल, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको बीमार होने से बचा सकते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में या रात में सोने से पहले एक बार एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Health tips in hindi Diet tips for changing weather winter diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं 

  • ड्राई फ्रूट्स और नट्स पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। वैसे तो इनका सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं, लेकिन सर्दियों में ये ज्यादा फायदे देते हैं। आपके लिए बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं, जो बीमारियों को शंरीर से दूर रखने में मदद करते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed