फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: बदलते मौसम में खूब सताता है जोड़ों का दर्द, इन चार चीजों से जल्द मिलेगी राहत

Tue, 19 Oct 2021 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
health tips home remedies for relief joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हम कब किसी बीमारी के शिकार हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई खतरनाक बीमारियां मौजूद रहती हैं। वहीं, जब मौसम बदलता है तो कई बीमारियां एक्टिव हो जाती हैं और फिर ये हमें अपना शिकार बनाती है। जैसे- जोड़ों के दर्द की समस्या। अमूमन आपने देखा होगा कि आपके घर में बुजुर्ग, महिलाएं और यहां तक कि युवा भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में वो कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें इससे राहत मिल सके। वहीं, जब-जब मौसम बदलने लगता है तो जोड़ों के दर्द की समस्या और बढ़ने लगती है। इसलिए ऐसा कुछ किया जाए, ताकि जोड़ों के दर्द में राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

health tips home remedies for relief joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिकाई कर सकते हैं

  • जोड़ों के पुराने दर्द में राहत पाने के लिए आप सिकाई का सहारा ले सकते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही जोड़ों के दर्द में ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में आप गर्म कपड़े की मदद से दर्द वाली जगह पर सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में गर्म कपड़े जरूर पहनें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
health tips home remedies for relief joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट

  • जरूरी है कि आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें, ताकि आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सके। इसके लिए आप जैतून का तेल, फल, सब्जियां, चाय और अगर आप मांसाहारी हैं, तो फिर मछली का भी सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो आपके जोड़ों के दर्द के साथ ही आपकी सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips home remedies for relief joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शारीरिक गतिविधि

  • माना आपके जोड़ों में दर्द है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप शारिरिक गतिविधि नहीं करें। आप खुद को फिट रखने के लिए एक लंबी सैर कर सकते हैं। वहीं, अपने हाथ-पांव को रोजाना हल्का-हल्का हिला भी सकते हैं। वहीं, आप अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं कि आप जोड़ों के दर्द के अनुसार कौन सा व्यायाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
health tips home remedies for relief joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैल्शियम और विटामिन-डी

  • कैल्शियम और विटामिन-डी लेने से ये दर्द के साथ-साथ सूजन को भी कम करने में मदद करता है। यही नहीं, ये आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, अकेला विटामिन-डी जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम करता है। आपको रोजाना धूप में थोड़ी देर जरूर बैठना चाहिए।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed