फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घट रही है आंखों की रोशनी, तो ये चार घरेलू तरीके आ सकते हैं काम

Sat, 07 Aug 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Health tips Four home remedies to increase eyesight
आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय - फोटो : pexles

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

मानव शरीर का हर एक अंग बेहद जरूरी है, क्योंकि सभी अंगों की अपनी आवश्यकता और महत्व होता है। जैसे व्यक्ति की आंख, आसपास की चीजों को देखने के लिए आंख बेहद जरूरी है। आंखों की मदद से आप अपनी आसपास की चीजों को बड़ी आसानी से देख पाते हैं, किसी काम को आसानी से कर पाते हैं, लेकिन जब हमारी आंखों की थोड़ी भी खराबी आती है, तो फिर हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और चश्मा पहनना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको अखबार या सामने दिख रहे अक्षर छोटे-छोटे नजर आते हैं या फिर चीजें धुंधली दिखती हैं, तो इसका मतलब कि आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है। ऐसे में आपकी मदद आयुर्वेद के कुछ घरेलू नुस्खे कर सकते हैं। आयुर्वेद में आंखों की रोशनी बढ़ाने के बारे में बताया गया है, तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। 

Health tips Four home remedies to increase eyesight
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सरसों का तेल

  • सरसों के तेल के जरिए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। आपको करना ये है कि रोजाना सरसों के तेल से लगभग 15 मिनट तक अपने पैरों में मालिश करनी है, जिससे आपको देखने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है।
Health tips Four home remedies to increase eyesight
आंवले के फायदे - फोटो : Pixabay

आंवला

  • आंवला बालों के अलावा आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो हमारी आंखों के रेटिना को स्वस्थ करने का काम करता है। ऐसे में आप रोजाना एक-दो आंवला का सेवन कर सकते हैं, आंवाला का जूस पी सकते हैं या फिर आंवला कैंडी भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Four home remedies to increase eyesight
गुलाब जल के फायदे - फोटो : iStock

गुलाब जल

  • आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। त्वचा को निखार देने के लिए, आंखों की गंदगी साफ करने के लिए, आंखों को ठंडक देने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी गुलाब जल को बेहतर माना जाता है। आपको बस सप्ताह में कम से कम तीन दिन अपनी आंखों में इसकी बूंदों को डालना है।
विज्ञापन
Health tips Four home remedies to increase eyesight
बादाम के फायदे - फोटो : pixabay

बादाम

  • बादाम भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। बादाम में पाए जाने वाले विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। ऐसे में आप बादाम का सेवन करके भी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। आप रात को सोने से पहले बादाम वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed