{"_id":"6641bb050ace1038f20a46d0","slug":"health-tips-chilgoza-pine-nuts-benefits-and-side-effects-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chilgoza Benefits: क्या होता है चिलगोजा और कैसे किया जाता है सेवन? यहां जानें फायदे और नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Chilgoza Benefits: क्या होता है चिलगोजा और कैसे किया जाता है सेवन? यहां जानें फायदे और नुकसान
Health Benefits of Pine Nuts: अगर खुद को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए जरूरी है कि पौष्टिक आहार लिया जाए। इसके अलावा लोग कई तरह के फलों का सेवन भी करते हैं। जैसे- चिलगोजा जो खाने में काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसका उपयोग ड्राई फ्रूट्स या मेवे के रूप में किया जाता है। दरअसल, इसको खाने के कई फायदे हैं, क्योंकि इसमें विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप यहां पर इसके बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
क्या होता है चिलगोजा?
दरअसल, चिलगोजा नाम सुनने में बड़ा अजीब हो, लेकिन इसके फायदे कई हैं। चिलगोजा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इसका इस्तेमाल ड्राई फ्रूट्स या मेवे के रूप में किया जाता है।
2 of 5
चिलगोजे के फायदे और नुकसान।
- फोटो : istock
सेवन का तरीका
चिलगोजे को चाकू से छीलने की जगह साफ हाथों से छीलकर खाना चाहिए। आप इसे भून सकते हैं या सब्जी में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
ये हैं फायदे:-
चिलगोजा में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाने के कारण ये हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है
मधुमेह रोगियों के लिए चिलगोजा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-डायेबेटिक गुण होने के कारण ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है
3 of 5
चिलगोजे के फायदे और नुकसान।
- फोटो : istock
हृदय को स्वस्थ रखने में चिलगोजा मदद कर सकता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड वसा होने के कारण ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है
अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो चिलगोजा के सेवन से इसे रोकने में मदद मिल सकती है। इसमें प्रोटी और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो बढ़ते वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चिलगोजे के फायदे और नुकसान।
- फोटो : iStock
नुकसान भी जान लीजिए:-
चिलगोजा खाने के जहां फायदे हैं तो वहीं कुछ नुकसान भी हैं। जैसे- इसका सेवन करने से त्वचा सबंधी समस्याएं हो सकती हैं
इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है
विज्ञापन
5 of 5
चिलगोजे के फायदे और नुकसान।
- फोटो : istock
चिलगोजा की तासीर गर्म होने के कारण अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
नोट: प्रिया पांडे अनुभवी आहार विशेषज्ञ (डायटिशियन) हैं। इन्होंने सी.एस.जे. एम. विश्वविद्यालय, कानपुर से बी.एससी. में ह्यूमन न्यूट्रिशन की पढ़ाई की हैं। इन्होंने आभा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कानपुर में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है।
........................................................................ अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।