{"_id":"610a9187ddacdd4b3975e57a","slug":"health-tips-be-sure-to-keep-these-things-in-mind-during-rainy-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बरसात के मौसम में न खाएं ये चीजें, पेट को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: बरसात के मौसम में न खाएं ये चीजें, पेट को हो सकता है नुकसान
पानी का साफ न होना सबसे बड़ा मुद्दा: बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा जिस चीज से खतरा हो सकता है। वह है कच्चा पानी। यानी वह पानी जो आमतौर पर रेहड़ी, ठेलों या होटलों आदि में उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा कच्चे फल और सलाद भी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यह मौसम बैक्टीरिया, जर्म्स आदि के आसानी से पनपने की वजह होता है। साथ में मौसम में मौजूद नमी इसको और बढ़ावा दे देती है। पानी का साफ न होना एक बड़ा इशू है। जब ऐसे पानी से भरी पानी-पूरी, चाट आदि आप खाएंगे तो टाइफाइड से लेकर हेपेटाइटिस के कई प्रकार, जॉइंडिस यानी पीलिया, कई तरह की गैस्ट्रोइंटराइटिस आदि जैसी बीमारियों का शिकार होने की आशंका बढ़ जाएगी।
कोरोना में डबल सतर्कता की जरूरत: जाहिर है कि जब बारिश के मौसम में पहले से ही समस्याएं बढ़ जाती हैं तो कोरोना जैसे संकमण में तो और भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अभी के समय में हाइजीन को लेकर सावधानी को डबल करना ही होगा। वरना बाकी समस्याओं के साथ कोरोना संक्रमण के होने का भी खतरा बढ़ जाएगा।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
8 बातें काम की
सबसे पहली बात, अगर किसी इमरजेंसी के कारण आपको घर से बाहर निकल कर कहीं खाना या नाश्ता करना पड़े तो पानी साथ में लेकर चलें।
सलाद, फ्रूट चाट, खुले और कटे रखे फल, चटनियाँ आदि खाने से बचें
कोशिश करें कि कुछ समय अभी बाहर का खाना सिर्फ इमरजेंसी में ही खाएं
हाथों की सफाई और हाइजीन का ध्यान रखें। यह भी ध्यान रखें कि जिस जगह आप खा रहे हैं वह जगह भी साफ सुथरी हो।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXA
बाहर से खाना ऑर्डर करते समय हमारे हाथ में क्वालिटी कंट्रोल नहीं हो सकता। ऐसे में जरूरी है खाना हम तक पहुंचने के बाद सामान्य सेनेटाइज़ेशन का उपयोग। जिस भी बॉक्स या डब्बे में खाना आया है, उसमें से फ़ूड आइटम्स निकालकर तुरन्त अपने घर के साफ बर्तन में ट्रांसफर करें और बॉक्स को घर के बाहर रख दें या फेंक दें।
अपने बर्तन में खाना लेने के बाद उसे एक बार माइक्रोवेव में या सामान्य तरीके से गर्म कर लें।
कोशिश करें कि बाहर का खाना महीने में 1-2 बार से ज्यादा ऑर्डर न करें। इसमे भी क्वांटिटी का ध्यान रखें। यह याद रखिये कि अभी अधिकांश लोग रेग्युलर फिजिकल एक्टिविटीज से दूर हैं।ऐसे में ज्यादा जंक समस्या खड़ी कर सकता है।
कोलड्रिंक्स, सॉसेज या एक्स्ट्रा चीज जैसी चीजों को अवॉइड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नोट: डॉ विनय धीर इस वक्त इंस्टिट्यूट ऑफ डायजेस्टिव एन्ड लिवर केयर के चेयर मैन हैं। वे इस समय मुंबई के एसएल रहेजा हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले कई सालों से मेडिकल क्षेत्र से जुडे़ हुए हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।