फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: 40 की उम्र के बाद बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए ये चार टेस्ट

Fri, 18 Jun 2021 01:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Health tips After the age of 40 women must get these four medical tests done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन होने लगते हैं। शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में कई तरह की बीमारियां भी घर करने लगती हैं, जिसपर समय रहते ध्यान देना अति आवश्यक होता है। चूंकि लोगों की जो मौजूदा जीवनशैली है, उनमें बीमारियां होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं, क्योंकि लोग इस उम्र में ज्यादातर लोग खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देना भूल जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि 40 की उम्र के बाद, खासकर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, हृदय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई बीमारियां विकसित हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें नियमित रूप से कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर कराने चाहिए, जिससे समय रहते बीमारियों का पता लगाया जा सके। आइए जानते हैं उन टेस्ट के बारे में, जो 40 की उम्र के बाद हर महिला को जरूर कराने चाहिए। 

Health tips After the age of 40 women must get these four medical tests done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मेमोग्राम टेस्ट

  • आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके मामले देर से पता लगने पर मृत्यु दर काफी बढ़ रही है, लेकिन शुरुआती स्टेज में ही अगर इसका पता लगा लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि 40-55 साल की उम्र वाली महिलाओं को हर साल डॉक्टर की सलाह पर मेमोग्राम टेस्ट करवाना चाहिए। 
Health tips After the age of 40 women must get these four medical tests done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर की जांच 

  • उम्र बढ़ने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा भी अधिक हो जाता है। इसपर समय रहते ध्यान देने की जरूरत होती है, नहीं तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए 40 के बाद महिलाओं को जरूर बीपी चेक करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips After the age of 40 women must get these four medical tests done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट 

  • कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर अक्सर कोरोनरी धमनी की बीमारी, हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा देता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल परीक्षण करवाना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल टेस्ट अधिकतर सुबह के समय खाली पेट किया जाता है। इस टेस्ट के दौरान शरीर से रक्त का नमूना लिया जाता है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं को यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए। 
विज्ञापन
Health tips After the age of 40 women must get these four medical tests done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लड शुगर लेवल की जांच 

  • डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो आजकल हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है, लेकिन खासकर 40 से अधिक उम्र के लोगों को तो अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यह बीमारी महिलाओं को भी हो सकती है। इसलिए अगर आप 40 से अधिक उम्र की हैं, तो यह जरूरी है कि नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कराएं। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed