फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिखें ये 10 लक्षण तो हो जाएं सावधान, खतरे का हैं संकेत

Thu, 19 Aug 2021 09:09 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
health tips 10 symptoms after getting the corona vaccine side effects
कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट - फोटो : iStock

कुछ राज्यों को छोड़कर अब बाकी पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है और इस वजह से जगह-जगह दफ्तर खुल गए हैं, स्कूल खोले जा रहे हैं। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण की अगर बात करें तो देश में अब तक 56 करोड़ छह लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है, ताकि इस वायरस को खत्म किया जा सके। कहा जा रहा है कि भारत में दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन अक्तूबर से उपलब्ध हो जाएगी। वैसे तो कोरोना वैक्सीन लगवाने के गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं होते, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्वीट के माध्यम से आगाह किया है कि किसी भी कोविड-19 वैक्सीन को लगवाने के 20 दिनों के भीतर होने वाले लक्षणों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में... 

health tips 10 symptoms after getting the corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैक्सीन लगवाने के बाद ये लक्षण हैं आम

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कंपकंपी महसूस होना, हल्का बुखार, इंजेक्शन लगने की जगह पर सूजन और हल्का दर्द, बदन दर्द और थकान जैसे साइड-इफेक्ट तो आम हैं, इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। ये लक्षण एक-दो दिन में अपने आप चले जाते हैं। 
health tips 10 symptoms after getting the corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

  • सांस की तकलीफ (सांस लेने में कठिनाई) 
  • छाती में दर्द 
  • उल्टी होना या लगातार पेट दर्द होना 
  • धुंधला दिखाई देना या आंखों में दर्द होना 
  • तेज या लगातार सिरदर्द 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips 10 symptoms after getting the corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • शरीर के किसी भी अंग में कमजोरी होना 
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार उल्टी होना 
  • दौरा पड़ना (उल्टी के साथ या उल्टी के बिना) (दौरा पड़ने के पिछले इतिहास की अनुपस्थिति में) 
  • इंजेक्शन लगने की जगह से दूर त्वचा पर रक्त के छोटे या बड़े निशान होना 
  • कोई अन्य लक्षण या स्वास्थ्य स्थिति जो प्राप्तकर्ता या परिवार के लिए चिंता का विषय है 

वैक्सीन लगवाने के 20 दिनों के भीतर ऐसे गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें 

विज्ञापन
health tips 10 symptoms after getting the corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नए वैरिएंट से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के नए-नए वैरिएंट से बचने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। चूंकि अभी देश में डेल्टा वैरिएंट को लेकर खतरा बना हुआ है, ऐसे में चेन्नई में आईसीएमआर द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि डेल्टा वैरिएंट में टीका नहीं लिए लोगों के साथ-साथ टीका ले चुके लोगों को भी संक्रमित करने की क्षमता है, लेकिन टीका ले चुके लोगों में इसकी मृत्यु दर कम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed