फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 से लेकर 30 की उम्र में महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां

Thu, 19 Dec 2019 04:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Dec 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Health Conditions You Can Get In Your 20s & 30s
health tips

20 से लेकर 30 साल की उम्र में कुछ बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में आपको इन बीमारियों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। महिलाओं को इस उम्र में सबसे ज्यादा यौन  संचारित रोग, संक्रमण, डायबिटीज, अवसाद और लिवर से संबंधित परेशान होती हैं। अगर सही से ख्याल रखा जाए और वक्त पर डॉक्टर को दिखाया जाए तो इन सभी बीमारियों को होने से रोका जा सकता है।

 

Trending Videos
Health Conditions You Can Get In Your 20s & 30s
health tips
अमेरिकन सेक्शुअल हेल्थ असोसिएशन का कहना है कि दो सेक्शुअल एक्टिव लोगों में से एक को 25 साल की उम्र में सबसे ज्यादा सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) की बीमारी होती है। 20 से लेकर 29 साल की उम्र वाले 41.3 फीसदी लोग हरपीज सिंप्लेक्स वायरस 1 से ग्रसित होते हैं। यह जानकारी अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र ने दी है। 
 
Health Conditions You Can Get In Your 20s & 30s
health tips
ऐसे में इस उम्र में यौन संबंध बनाने के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतना जरूरी है ताकि आपको ये बीमारियां न हो। इतना ही नहीं 20 साल ही वो उम्र होती है जिसमें लोगों को सबसे ज्यादा डायबिटीज होने की संभावना रहती है। 20 से लेकर 30 साल के बीच की उम्र में ही महिलाओं को मेलेनोमा कैंसर का खतरा भी ज्यादा रहता है। यह एक प्रकार का स्किन कैंसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Conditions You Can Get In Your 20s & 30s
stress

इसी उम्र में महिलाओं को अवसाद और चिंता की समस्या भी होती है। महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी इस उम्र में मानसिक रोगों के बढ़ने की संभावना रहती है। 

विज्ञापन
Health Conditions You Can Get In Your 20s & 30s
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

इनमें से जो बीमारियां महिलाओं को बीस साल की उम्र में होती हैं वो ही तीस साल की उम्र में भी परेशान करती हैं, जिसमें खून की कमी शामिल है। महिलाएं जब गर्भवती होती हैं तो उन्हें खून की कमी की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा बीपी, डिप्रेशन और डायबिटीज की समस्या भी होती है। इस बात की जानकारी शिशु स्वास्थ्य और मानव विकास की राष्ट्रीय संस्था ने दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed