फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए चमत्कार है हल्दी वाला दूध, शरीर में लाता है ये बदलाव

Thu, 21 Nov 2019 04:55 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Nov 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Turmeric milk home remedies
हल्दी वाला दूध - फोटो : अमर उजाला

हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अक्सर घरेलू नुस्खों के तौर पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। चोट और दर्द के साथ ही सर्दी खांसी में भी घर के बड़े बुजुर्ग हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आपको थकान हो रही है या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है तो भी हल्दी वाला दूध बेहद फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि हल्दी-दूध कैसे आपके शरीर में बदलाव लाता है...



 

Health benefits of Turmeric milk home remedies
turmeric
अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो हल्दी दूध आपको फायदा पहुंचाता है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर रोज रात को अगर हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां भी नहीं घेरती हैं। दरअसल, दूध के साथ ही हल्दी में भी कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं।

 
Health benefits of Turmeric milk home remedies
turmeric
दूध में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन होता है। इसी वजह से दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। हल्दी में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी दूध पीने से शरीर के सारे विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हल्दी वाला दूध आपको इससे निजात दिला सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Turmeric milk home remedies
turmeric tea
त्वचा के लिए भी हल्दी दूध फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा से संबंधित बीमारियों खुजली और मुंहासे में लाभकारी होती है। अगर आपको त्वचा के मुंहासे और खुजली से बचना है तो हल्दी वाला दूध सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
Health benefits of Turmeric milk home remedies
turmeric
हल्दी वाला दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।जोड़ों का दर्द दूर होता है। हल्दी वाला दूध पीने से अर्थराइटिस की बीमारी नहीं होती है। अगर आपको नींद नहीं आती और तनाव रहता है तो हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed