फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करना है या पाचन को बनाना है बेहतर, तो इस फल का सेवन आपके लिए हो सकता है फायदेमंद

Wed, 20 Jan 2021 02:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of star fruit also known as kamrakh
स्टार फ्रूट या कमरख फल के फायदे - फोटो : Pixabay

आमतौर पर लगभग सभी फल किसी न किसी रूप में शरीर के लिए फायदेमंद होते ही हैं। कमरख भी ऐसा ही एक फल है, जिसे स्टार फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी आकृति किसी तारे के समान लगती है। इस फल को एक तरह से आयुर्वेदिक दवा माना जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है। इसमें फाइबर से लेकर विटामिन, आयरन, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग इस फल का नियमित रूप से सेवन करते हैं, उन्हें त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

Health benefits of star fruit also known as kamrakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन कम करने में है सहायक 

  • अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो आपको कमरख यानी स्टार फ्रूट का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पेट जल्दी भर जाता है, जिससे जल्दी से भूख नहीं लगती है और जाहिर है जब आप थोड़ा कम खाएंगे, तो उसका असर आपके वजन पर तो पड़ेगा ही। 
Health benefits of star fruit also known as kamrakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है मजबूत 

  • कमरख में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। दरअसल, यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन-सी के संयोजन के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of star fruit also known as kamrakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन को बनाता है बेहतर 

  • इस फल में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है। यह कब्ज के लक्षणों से राहत देता है और साथ ही सूजन, ऐंठन और दस्त को ठीक करने में भी सहायक होता है। इसलिए अगर आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाना चाहते हैं तो कमरख यानी स्टार फ्रूट का सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन
Health benefits of star fruit also known as kamrakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी है फायदेमंद 

  • इस फल का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नियमित करने में मदद करते हैं। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed