फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन देता है बहुत फायदे, इन गंभीर बीमारियों का खतरा करता है कम

Tue, 17 Nov 2020 06:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of drinking coconut water in morning
नारियल पानी के फायदे - फोटो : Pixabay

नारियल पानी तो आपने पीया ही होगा। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। दरअसल, इसमें शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। भारत में तो नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है, लेकिन इसके अलावा श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस और ब्राजील जैसे देशों में भी लोग नारियल पानी पीना खूब पसंद करते हैं। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं नारियल पानी के फायदों के बारे में...

Health benefits of drinking coconut water in morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर में कई तरह के विषाक्त पदार्थों की गतिविधि को कम करते हैं। इस तरह नारियल पानी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

Health benefits of drinking coconut water in morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर में नारियल पानी का सेवन लाभकारी माना जाता है। कुछ साल पहले वेस्टइंडीज के मेडिकल जर्नल में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस शोध में यह पाया गया था कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंक्षित करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of drinking coconut water in morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल पानी हृदय रोग का जोखिम भी कम करता है। दरअसल, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
Health benefits of drinking coconut water in morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नारियल पानी को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन और मोटापा कम करने में मददगार हैं। इसका रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे अधिक फायदेमंद रहता है। यह सुबह की सुस्ती को दूर कर नई ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप खुद को दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed