फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो करें इस जूस का सेवन, मिलते हैं और भी कई फायदे

Fri, 22 Jan 2021 12:55 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of cherry in hindi
चेरी के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी चेरी का सेवन किया है? इसे दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। लाल, काले और पीले रंग में पाई जानी वाली चेरी देखने में तो अच्छी लगती ही है, साथ ही इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। वैसे तो यह फल दुनिया में सबसे ज्यादा यूरोप और अमेरिका में पैदा किया जाता है, लेकिन इसकी खेती भारत के ठंडे प्रदेशों, जैसे- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भी होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन बी-6, फोलेट और नायसिन भी पाए जाते हैं। इसके अलावा पोटैशियम और मैंगनीज जैसे खनिजों से युक्त चेरी में आयरन, तांबा, कैल्शियम और फास्फोरस की भी कुछ मात्रा पाई जाती है। ये सभी विटामिन और खनिज सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। आइए जानते हैं चेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of cherry in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेरी बढ़ाती है इम्यूनिटी 

  • चेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं और हमें वायरल या फंगल संक्रमण, सर्दी और खांसी से बचाते हैं। ये फ्लू और अन्य बुखारों के खिलाफ भी सुरक्षा देने में प्रभावी होते हैं। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं। 
Health benefits of cherry in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेरी का जूस कब्ज में देता है राहत 

  • अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो चेरी के जूस का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं और इसमें मौजूद एसिड पाचन को सही रखने में मदद करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cherry in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी फायदेमंद है चेरी 

  • इस फल में मौजूद पोषक तत्व (विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट) और फास्फोरस जैसे खनिज दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा यह फल हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। 
विज्ञापन
Health benefits of cherry in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा के लिए भी है लाभकारी 

  • चेरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। माना जाता है कि चेरी का रस चेहरे के काले धब्बों को साफ करता है और त्वचा पर चमक लाने में मदद करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप लंबे समय तक इसका उपयोग करते हैं, तो त्वचा को बिल्कुल स्वस्थ बनाया जा सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed