ऐसा कहा जाता है कि फलों का सेवन हमेशा फायदा ही देता है, चाहे वो सेब हो, अनार हो या संतरा। ऐसा ही एक फल है बेल, जो खासकर गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मियों में लोग बेल का शर्बत पीना खूब पसंद करते हैं। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर की गर्मी को कम करता है। यह पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आईओएसआर (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ साइंटिफिक रिसर्च) जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस, टॉक्सीकोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, बेल में पानी, चीनी, प्रोटीन, फाइबर, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, लोहा और विटामिन (विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन) होते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"60546c9a8ebc3e8c942f1308","slug":"health-benefits-of-bael-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे
Fri, 19 Mar 2021 02:58 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
बेल के फायदे
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बेल को हृदय और मस्तिष्क के लिए टॉनिक के रूप में जाना जाता है। यह आंतों के अनुकूल भी है और पारंपरिक रूप से इसका उपयोग कब्ज, दस्त, मधुमेह और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। फार्मा इनोवेशन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, बेल के पेड़ के सभी हिस्से उपयोगी होते हैं, लेकिन फल का औषधीय महत्व अधिक होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मधुमेह में फायदेमंद होते हैं बेल के पत्ते
- मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए बेल के पत्ते फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इसमें एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो मधुमेह के विपरीत कार्य करता है और शुगर के स्तर और इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है। सुबह खाली पेट बेल की पत्तियां चबाने से फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी भी बढ़ाता है बेल
- शोध में पाया गया है कि बेल का सेवन प्रतिरक्षा तंत्र को उत्तेजित करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खून से जुड़ी बीमारी में है लाभदायक
- खून से जुड़ी एक बीमारी है स्कर्वी, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। बेल के जूस का सेवन इसके उपचार में लाभदायक हो सकता है। दरअसल, यह बीमारी शरीर में विटामिन-सी की कमी की वजह से होती है और बेल में तो विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।