स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक नींबू कई तरह से फायदेमंद है। सुबह-सुबह गर्म पानी के साथ नींबू पीने के फायदे के बारे में आपने कई बार पढ़ और सुन चुका होगा। चेहरे से लेकर इम्यून सिस्टम को अच्छा करने में नींबू का बहुत तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। नींबू खाने के बहुत सारे फायदे तो है ही लेकिन हाल ही में हुए कुछ शोध में इसके कुछ अलग ही फायदे सामने आये हैं। आइए जानते हैं नींबू के फायदों के बारे में...
स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक नींबू के हैं बेजोड़ फायदे, सूंघने मात्र से करेंगे पतला महसूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू के सूंघने मात्र से करेंगे पतला महसूस
एक शोध में पता चला है कि कुछ महक और आवाजें ऐसी हैं जिन्हें महसूस करके हम खुद को पतला और तरोताजा महसूस करते हैं। इस महक में नींबू भी शामिल है। शोधकर्ताओं का मानना है कि नींबू की महक को सूंघकर लोग खुद को पतला और हल्का महसूस करते हैं।
विटमिन सी का बेहतरीन स्रोत
नींबू विटमिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। यह बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। नींबू से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। अगर आप पानी के साथ आधा नींबू रोजाना ले तो आपके रोजाना की विटमिन सी की जरूरत पूरी हो जाएगी। नींबू के नियमित इस्तेमाल से दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है।
चेहरे को करे तरोताजा
नींबू में मौजूद विटमिन सी चेहरे को झुर्रियों, रुखेपन और सन डैमेज से बचाता है। नींबू के इस्तेमाल से शरीर डिटॉक्सिफाई होती है, जिससे त्वाचा की चमक बनी रहती है। अगर आप नींबू पानी रोजाना पीएंगे तो फर्क आपको जरुर नजर आएगा।
सांस की बदबू दूर करे
कई लोगों को सांस में बदबू की समस्या होती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो आपके लिए नींबू बहुत ही फायदे की चीज है। सुबह उठकर और खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।