फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेडफोन के इस्तेमाल से जुड़ी ये बात आपको कोई नहीं बताएगा

Wed, 24 Jan 2018 11:15 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Harmful Effects Of Using Earphone Daily
Headphone

आजकल दिन-प्रतिदिन ईयरफोन का इस्तेमाल युवाओं में बढ़ता जा रहा है। संगीत सुनना अच्छी बात है। इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है, लेकिन लगातार कान में ईयरफोन लगाकर तेज आवाज में गाने सुनना, कान के साथ-साथ दिमाग की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। 

Harmful Effects Of Using Earphone Daily
Headphone
कम होती है सुनने की क्षमता
यदि आप ईयरफोन पर तेज आवाज में लगातार गाने सुनते हैं, तो इससे सुनने की क्षमता धीरे-धीरे प्रभावित होने लगती है। ध्वनि हवा में कंपन से पैदा होती है। जब कंपन कान के पर्दों पर पड़ती है, तो हमें कुछ भी सुनाई नहीं देता है। हेडफोन पर तेज आवाज में गाना सुनने से कान के पर्दों पर लगातार तेज आघात होता है, जिससे बाहर की आवाज सुनाई नहीं देती। इससे दिमाग तेज आघात को सहने की क्षमता विकसित कर लेता है। ऐसे में धीमे आघात को दिमाग पढ़ नहीं पाता। इससे सामान्य आवाज को सुनने में परेशानी होती है।
 
Harmful Effects Of Using Earphone Daily
Headphone

इंफेक्शन का खतरा
हेडफोन या ईयरफोन लगाकर गाने सुनने से कान में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। एक-दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करना इसकी एक वजह हो सकती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे हेडफोन लगाकर टॉयलेट चले जाते हैं। कहीं भी हेडफोन को रख देते हैं। ऐसा करने से हेडफोन में हानिकारक बैक्टीरिया चिपकने का डर रहता है। इससे कानों में संक्रमण होने की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmful Effects Of Using Earphone Daily
Headphone

एकाग्रता की कमी 
अगर आपको लगता है कि काम करते समय हेडफोन पर संगीत सुनने से एकाग्रता बढ़ती है, तो आप गलत हैं। शुरुआत में भले ही आपको यह महसूस हो कि तेज संगीत आपको काम के प्रति एकाग्र कर रहा है, लेकिन लंबे समय तक इस आदत को अपनाने से आप अपनी सामान्य एकाग्रता भी खो सकते हैं। इससे कानों के साथ-साथ दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed