फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: होली पर आंखों की इस तरह करें सुरक्षा, नहीं होगी आंखों में खुजली और जलन की समस्या

Mon, 15 Mar 2021 05:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 15 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: eye care tips for holi in hindi
होली पर आँखें की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है - फोटो : Social Media

होली पर आजकल बड़े पैमाने पर सिंथेटिक कैमिकल से बने रंगों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में भले ही आप सूखे रंगों से होली खेल रहे हैं लेकिन यह सुनिश्चित अवश्य करें कि रंग आपकी आँखों में न जाए। होली पर आँखें की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। होली के दौरान रंगों से खेलते वक्त आँखों का ध्यान न रखने का परिणाम आँखों में खुजली, एलर्जी, लालपन, अस्थाई अंधत्व या त्वचा के संक्रमण के रूप में सामने आ सकता है। कोशिश करें कि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो अगली स्लाइड्स में नेत्र सर्जन एवं डायरेक्टर, श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रायपुर डॉ चंद्रदत्त कलमकर से जानिए आंखों को सुरक्षित रखने के टिप्स। 

 

 

Happy Holi 2021: eye care tips for holi in hindi
आँखों के लिए ब्लंट ट्रॉमा का कारण बन सकते हैं - फोटो : Social media

गुब्बारों को कहें न
पानी या रंग से भरे गुब्बारे सबसे खतरनाक हो सकते हैं और आँखों के लिए ब्लंट ट्रॉमा का कारण बन सकते हैं जो कि आगे जाकर आँखों में रक्तस्राव (ब्लीडिंग), आँखों के प्राकृतिक लैंस को नुकसान पहुँचने या उसके अपने स्थान से खिसक जाने, मैक्युलर इडिमा (सूजन) या रेटिनल डिटैचमेंट का कारण बन सकता है। यह दृष्टि खोने या आँखों के पूरी तरह खत्म हो जाने की और ले जा सकता है। ये सभी आँखों के लिहाज से इमरजेंसी हैं और इनकी तरफ तुरंत ध्यान देना आवश्यक होता है।

Happy Holi 2021: eye care tips for holi in hindi
प्राकृतिक साधनों से सभी तरह के रंग घर पर आसानी से बन सकते हैं - फोटो : Pixabay

इन चीजों से खेलें होली
हानिकारक रसायनों की बजाय आसानी से बेसन, पलाश के पत्तों, पानी में गलाकर रखी गईं बीटरूट यानी चुकंदर, मेहंदी पावडर, गुलमोहर, जासवंत या हिबिस्कस के फूलों तथा अन्य प्राकृतिक साधनों से सभी तरह के रंग घर पर आसानी से बन सकते हैं। बाजार में हर्बल गुलाल भी आसानी से उपलब्ध है, उसका भी प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: eye care tips for holi in hindi
रंग पूरी तरह निकल जायेंगे - फोटो : Pixabay

कोल्डक्रीम का प्रयोग
अपनी आँखों के आस-पास कोल्ड क्रीम लगायें और इसकी एक मोटी परत बना लें। यह इस बात को सुनिश्चित करेगा कि आँखें धोने पर रंग पूरी तरह निकल जायेंगे। जब आँखों के आस-पास से रंग छुड़ा रहे हों तो सामान्य गर्म पानी का उपयोग करें और आँखों को कसकर बंद रखें। बहुत अधिक रगड़ने की आवश्यकता नहीं है कोल्डक्रीम लगाने से रंग अपने आप छुट जाएगा। 

 

विज्ञापन
Happy Holi 2021: eye care tips for holi in hindi
अपनी आँखों को पूरी तरह ढंककर रखें - फोटो : social media
धूप के चश्मे जरूर पहनें
जब कभी भी रंगों के आँखों के सम्पर्क में आने की आशंका हो, अपनी आँखों को पूरी तरह ढंक कर रखें। धूप के चश्मे जरूर पहनें, इस मामले में यह सबसे अच्छा विकल्प हैं। जब भी कोई रंग लगा रहा हो तो आंखों को बंद कर लें और हिले-डूले बिना आराम से रंग लगवाएं। ऐसा करने पर आंखों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed