फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती हैं नुकसान, किडनी फेलियर का भी बन सकती हैं कारण

Mon, 10 Jan 2022 11:48 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
habits that cause kidney problems, how to keep kidney healthy
किडनी की समस्याएं - फोटो : Pixabay

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अंगों का ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक माना जाता है। किडनी शरीर के उन अंगों में से एक है जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के साथ खून को साफ रखने में मदद करती है। किडनी, शरीर से पेशाब के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसके अलावा शरीर में तमाम रसायनों जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम को संतुलित रखने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किडनी भी कुछ ऐसे हार्मोन का उत्पादन करती हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए अस्थि मज्जा को उत्तेजित करती हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पेशाब में होने वाली दिक्कतों के आधार पर किडनी की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है। हमारी कुछ आदतें किडनी के कार्यों को प्रभावित करके कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं।

habits that cause kidney problems, how to keep kidney healthy
ज्यादा प्रोटीन का सेवन है हानिकारक - फोटो : iStock

बहुत ज्यादा प्रोटीन की सेवन
शरीर के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है, हालांकि इसकी अधिकता किडनी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। प्रोटीन की अधिकता के कारण रक्त में उच्च मात्रा में एसिड उत्पन्न होने लगता है जो एसिडोसिस का कारण बन सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी एसिड को खत्म नहीं कर पाती है, जिससे किडनी सहित कई अंगों पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

habits that cause kidney problems, how to keep kidney healthy
शराब का सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक - फोटो : PTI

शराब का ज्यादा सेवन
शराब के अधिक सेवन को लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसका किडनी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि अधिक मात्रा में शराब का सेवन क्रोनिक किडनी रोग के जोखिम को दोगुना कर सकती है। शराब की अधिकता के कारण किडनी फेलियर की भी समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that cause kidney problems, how to keep kidney healthy
खूब पानी पीजिए - फोटो : istock

कम पानी पीना
शरीर के हाइड्रेटेड रहने से किडनी, आसानी से शरीर से सोडियम और विषाक्त पदार्थों बाहर निकाल सकती है। वहीं कम मात्रा में पानी पीने से कई तरह के विषाक्त पदार्थ बढ़ने लगते हैं साथ ही किडनी स्टोन की भी समस्या का खतरा बढ़ जाता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से मूत्र उत्पादन भी अधिक होता है और किडनी पर दबाव कम होता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed