फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: रात के समय की ऐसी गलत आदतें सेहत पर डालती हैं नकारात्मक प्रभाव, आज से ही बना लें इनसे दूरी

Sun, 09 Jan 2022 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jan 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
habits that affect sleep, what to avoid for good sleep at night
स्लीप डिस्ऑर्डर - फोटो : Pixabay

तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रात के समय निर्बाध नींद लेना आवश्यक होता है। नींद के समय शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन का स्राव होता है जोकि संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक मानी जाती है। नींद पूरी न होने का असर सीधे तौर पर हमारे कामकाज और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जिन लोगों की रात की नींद अच्छे से पूरी नहीं होती है उन्हें चिड़चिड़ापन, अवसाद, तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अक्सर रात में सोने से पहले हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनसे न सिर्फ नींद प्रभावित होती है साथ ही सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर होता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिनसे आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। 

habits that affect sleep, what to avoid for good sleep at night
रात में जरूर करें ब्रश - फोटो : iStock

ब्रश न करना
क्या आप डिनर के बाद ब्रश करते हैं, अगर नहीं तो यह आदत आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। विशेषज्ञ हर दिन कम से कम 2 मिनट के लिए, दो बार दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं। रात में ब्रश न करने से खाने के अवशेष दांतों में फंसे रह जाते हैं जो बाद में सड़न की समस्या का कारण बनते हैं। स्वस्थ, चमकदार और मजबूत दांतों के लिए रात के समय ब्रश जरूर करें।

habits that affect sleep, what to avoid for good sleep at night
सही समय पर सोएं - फोटो : iStock

सोने का समय तय न होना
क्या आपके सोने का समय हर दिन बदलता रहता है? अगर हां तो यह आदत शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। रात में जल्दी सोना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सोने की दिनचर्या का भी सही होना आवश्यक है, इसमें गड़बड़ी या रोज-रोज बदलाव शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that affect sleep, what to avoid for good sleep at night
रात में कैफीन का सेवन हे नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

रात में कॉफी पीने की आदत
रात के समय अक्सर लोगों को कॉफी पीने की आदत होती है। यह सर्वविदित तथ्य है कि कॉफी मस्तिष्क पर उत्तेजक प्रभाव डालती है जिसके कारण वह 'अलर्ट' की स्थिति में आ जाता है। ऐसे में रात के समय कॉफी पीना नींद में बाधा डाल सकता है। सोने से पहले कैफीन या शराब के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
habits that affect sleep, what to avoid for good sleep at night
रात में खाना है नुकसानदायक - फोटो : iStock

रात का नाश्ता
रात के बीच में भूख लगना असामान्य नहीं है, खासकर यदि आप पूरी रात काम करते रहते हैं। लेकिन अगर ये भूख आदतन रात के नाश्ते में बदल रही है तो सेहत के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है। इस तरह की चीजों का सेवन पेट में सूजन, गैस और अपच का कारण बन सकती है। ऐसी स्थितियां आपकी नींद में बाधा बन जाती हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed