फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gut Bacteria: अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं हेल्दी बैक्टीरिया, पाचन से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार

Sat, 08 Mar 2025 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Mar 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Gut bacteria kya hota hai Know What is Gut Microbiomes and impact on overall Health
गट बैक्टीरिया क्यों जरूरी है - फोटो : Freepik.com

बैक्टीरिया और वायरस जैसे रोगजनकों के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इससे बचाव के लिए नियमित रूप से  प्रयास करते रहना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में कई प्रकार के संक्रामक रोगों के मामलों ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। पर क्या आप जानते हैं कि हर बैक्टीरिया नुकसानदायक नहीं होते?



हम बात कर रहे हैं गट बैक्टीरिया की जिन्हें आंत में मौजूद सूक्ष्मजीव या गट माइक्रोबायोटा भी कहा जाता है, ये  लाभदायक बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र में रहते हैं। इस प्रकार के बैक्टीरिया मुख्य रूप से बड़ी आंत में पाए जाते हैं और शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि मानव आंत में करीब 100 ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के फायदेमंद और हानिकारक बैक्टीरिया शामिल होते हैं।

Gut bacteria kya hota hai Know What is Gut Microbiomes and impact on overall Health
गट बैक्टीरिया के बारे में जानते हैं आप? - फोटो : Freepik.com

क्या करते हैं ये बैक्टीरिया?

आंतों में मौजूद गट बैक्टीरिया पाचन में तो सहायता करते ही हैं साथ ही इसके कई और भी महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। ये बैक्टीरिया मुख्यरूप से जटिल कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे शरीर आसानी से पोषण को अवशोषित कर सके। इसके अलावा गट बैक्टीरिया विटामिन बी12, विटामिन के और कुछ अमीनो एसिड का उत्पादन करते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं गट बैक्टीरिया शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करते हैं। यही वजह है कि इन बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना भी जरूरी है।

Gut bacteria kya hota hai Know What is Gut Microbiomes and impact on overall Health
कोलेस्ट्रॉल कम करने में इसके लाभ - फोटो : Adobe Stock

हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी होते हैं ये बैक्टीरिया

गट माइक्रोबायोम हृदय स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। 1,500 लोगों पर किए गए एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि गट माइक्रोबायोम गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में लाभकारी है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है।

हालांकि इससे संबंधित कुछ अन्य अध्ययन ये भी कहते हैं कि इन बैक्टीरिया की कुछ अस्वास्थ्यकर प्रजातियां ट्राइमेथिलैमाइन एन-ऑक्साइड (TMAO) का उत्पादन करके हृदय रोगों को बढ़ा सकती हैं। ये एक ऐसा रसायन है जो धमनियों को अवरुद्ध कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gut bacteria kya hota hai Know What is Gut Microbiomes and impact on overall Health
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

हेल्दी गट बैक्टीरिया को कैसे बढ़ाएं?

हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में खान-पान की विशेष भूमिका होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइबर वाली चीजें गट बैक्टीरिया का मुख्य भोजन होता है। शोध बताते हैं कि साबुत अनाज, फल, सब्जियां, बीन्स और नट्स खाने से गट बैक्टीरिया में लाभ मिलता है। प्रोबायोटिक्स वाले आहारों को गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने वाला माना जाता है। दही, छाछ, किमची, कांजी जैसे किण्वित खाद्य पदार्थों में ये पाए जाते हैं।

विज्ञापन
Gut bacteria kya hota hai Know What is Gut Microbiomes and impact on overall Health
हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखिए ध्यान

हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और इन्हें क्षति पहुंचने से बचान के लिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और शुगर युक्त खाद्य पदार्थों से बचें। अध्ययन बताते हैं कि हाई शुगर डाइट हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकती हैं, जिससे पेट की बीमारियां और सूजन हो सकती हैं।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनकल न्यूट्रिशियन के विशेषज्ञ बताते हैं कि बार-बार एंटीबायोटिक्स लेने से गट बैक्टीरिया असंतुलित हो सकते हैं। इसलिए केवल डॉक्टर की सलाह पर ही एंटीबायोटिक्स लें हाइड्रेशन गट बैक्टीरिया को संतुलित रखने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है, इसलिए दिनभर में खूब पानी पीते रहना भी जरूरी है। 



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed