फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है अमरूद का सेवन, ऐसे लोगों को दूर रहने की जरूरत

Tue, 10 Aug 2021 03:51 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Aug 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
guava side effects who should avoid eating amrood ke nuksan
अमरूद के साइड इफेक्ट - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


अमरूद तो आपने खाया ही होगा, लेकिन क्या आप उसके फायदों के बारे में जानते हैं? जुलाई-अगस्त महीने में भरपूर मात्रा में मिलने वाला अमरूद अनेक पोषक तत्वों का भंडार होता है और इस वजह से यह कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। यानी कुल मिलाकर अमरूद किसी चमत्कारी फल से कम नहीं है। सिर्फ यही नहीं, अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। ये भी कई बीमारियों से शरीर को बचाने में सक्षम हैं, क्योंकि इन पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। अमरूद के पत्ते जहां कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण और जोड़ों के दर्द को दूर करने में उपयोगी हैं, तो वही अमरूद खाने के भी कई फायदे हैं। अमरूद को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) में तो फायदेमंद माना ही जाता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है। हालांकि कभी-कभी कई लोगों को अमरूद का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में... 

guava side effects who should avoid eating amrood ke nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिमाग को तेज बनाता है अमरूद 

  • अमरूद में विटामिन बी-3 और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिन्हें मस्तिष्क के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से दिमाग तो स्वस्थ और तेज बनता ही है, साथ ही यह ध्यान में भी सुधार लाता है, यानी यह ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया में सुधार करता है। 
guava side effects who should avoid eating amrood ke nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन समस्याओं में भी फायदेमंद है अमरूद 

  • अमरूद में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो न केवल पाचन क्रिया में सुधार लाता है और कब्ज से राहत प्रदान करता है, बल्कि आंत की सफाई करने में भी मदद करता है। इसके अलावा अमरूद को थायरॉयड में भी उपयोगी माना जाता है, साथ ही यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्रोत है, ऐसे में यह आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guava side effects who should avoid eating amrood ke nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमरूद खाने के नुकसान क्या हैं? 

  • किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक ही होता है। अमरूद के भी कुछ नुकसान हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद के अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर होता है और ऐसे में उन्हें डायरिया होने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन
guava side effects who should avoid eating amrood ke nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमरूद के अधिक सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा में बढ़ोतरी होती है और ऐसे में इससे पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे पेट में गैस, सूजन और मल त्याग में परिवर्तन आदि हो सकते हैं। हालांकि अगर आप फाइबर का अधिक सेवन करते हैं तो यह जरूरी है कि अधिक से अधिक तरल पदार्थों का भी सेवन करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed