{"_id":"5d89d0b88ebc3e017f1e6612","slug":"green-tea-is-helpful-for-antibiotics-resistance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रीन टी पीने से होता है ये फायदा, स्टडी में सामने आई जानकारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ग्रीन टी पीने से होता है ये फायदा, स्टडी में सामने आई जानकारी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रीन टी दुनियाभर में मशहूर है। ग्रीन टी में कई एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमें स्वास्थ से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। इसलिए इसे मैजिकल ड्रिंक भी कहा जाता है। ग्रीन टी पीने से न केवल वजन घटता है बल्कि इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।
2 of 4
green tea
हाल ही में एक अध्ययन में यह पाया गया है कि ग्रीन टी में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को कम करने की क्षमता है। ग्रीन टी में एक प्राकृतिक ऐंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जिससे बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं। मेडिकल माइक्रोबायॉलजी नाम के जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययनन में बताया गया है कि ग्रीन टी में एपीगल्लॉकातेचीन गल्लते पाया जाता है।यह एंटीबायोटिक के कार्य को पुन: करने में सहायक है। यह बैक्टीरियल पैथोजन P.aeruginosa से होने वाले संक्रमण को ठीक करने में इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 4
ग्रीन टी
- फोटो : self
यह सक्रमंण सांस और खून की नली से जुड़ा हुआ है। यह धीरे-धीरे एंटीबायॉटिक्स के प्रति काफी हावि होता जा रहा है। दरअसल, आजकल एंटीबायोटिक्स के कई मिश्रण को मिलाकर P.aeruginosa बीमारी का इलाज किया जा रहा है। लेकिन दिन प्रतिदिन इस संक्रमण का इलाज करने में मुश्किलें आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एंटीबायोटिक्स के प्रति रेजिस्टेंस प्रभाव बेहद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
green tea
- फोटो : social media
ऐंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस दिन प्रतिदिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।यही नहीं विश्व स्वास्थय संगठन ने भी P.aeruginosa संक्रमण को मनुष्य के लिए बड़ा खतरा बताया है। लेकिन ग्रीन टी जैसे प्राकृतिक पर्दाथों के इस्तेमाल से हम इस संक्रमण से बच सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।