मधुमेह यानी डायबिटीज की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह हमारे गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण होता है। भारत में डायबिटीज से पीड़ित 25 वर्ष से कम आयु के हर चार लोगों में से एक को टाइप 2 मधुमेह है। इस बीमारी में खुद का सही से ख्याल नहीं रखने पर व्यक्ति की हालात इतनी बिगड़ सकती है कि उसकी जान भी जा सकती है। टाइप 2 मधुमेह के लक्षण समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होते हैं। लेकिन जीवनशैली में कुछ खास आदतों को शामिल कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी है बेहद खतरनाक,जानिए इससे बचाव के तरीके
मीठा खाने से बचें
आपको मीठा खाना चाहे कितना ही पसंद क्यों ना हो लेकिन इसे खाते समय अपने ऊपर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। मीठा खाना खाने से शरीर का ग्लूकोज लेवल बढ़ता है। अगर आप ज्यादा मीठा खाएंगे तो निश्चित है कि ग्लूकोज का लेवल अनियंत्रित हो जाएगा, जिसके कारण आप मधुमेह की बीमारी के चपेट में आ सकते हैं।
वजन पर ध्यान
ज्यादा वजन होना भी डायबिटीज का एक कारण है। ज्यादा चर्बी होने के कारण इंसुलिन संवेदनशील कोशिकाओं को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से शुगर लेवल गड़बड़ हो जाती है। इस बीमारी से बचे रहने के लिए वजन पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है।
शराब और सिगरेट करेंं बंद
ऐसा माना जाता है कि शराब के कारण पेट की चर्बी बढ़ने लगताी है। इसके अलावा शराब रक्तचाप और ट्राईग्लीसेराइड साइकल पर भी असर डालता है। सिगरेट को भले ही आप डायबिटीज से ना जोड़ते हों लेकिन कई अध्ययनों में इस बात का खुलासा हो चुका है कि धूम्रपान करने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है।
इन तरह के खानों को कहें ना
जल्दी पचने वाले भोजन से रक्त में शर्करा के स्तर तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में आपको फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह फूड जल्दी पच जाते हैं। बता दें कि फास्ट फूड के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है जो मधुमेह की बीमारी की वजह बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा तले हुए भोजन से भी बचना चाहिए। ज्यादा तले हुए भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल, फैट, रक्तचाप और ग्लूकोज स्तर बढ़ता है।