तनाव की समस्या से परेशान लोगों को अक्सर सिर दर्द बना रहता है। ऐसे में दवा खाने की बजाय आप प्राकृतिक तरीके से सिरदर्द की समस्या को खत्म कर सकते हैं। योग वह प्राकृतिक तरीका है जिससे सिरदर्द को बिना किसी साइड इफेक्ट के प्रभावी तरीके से ठीक किया जा सकता है। योग से गर्दन, पीठ और सिर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे सिरदर्द तो कम होता ही है, साथ ही धीरे-धीरे तनाव भी कम होने लगता है। अगली स्लाइड्स से जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के मुख्य योग ऑफिसर से जानिए ऐसे योगासन जिन्हें करने से तनाव के दौरान होने वाले सिर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
तनाव के दौरान होने वाले सिरदर्द से इस तरह पाएं छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशांकासन (बच्चों का आसन)
- घुटने को मोड़कर फर्श पर बैठ जाएँ
- एक आरामदायक स्थिति में अपनी एड़ी पर बैठ जाएँ और नीचे झुकें।
- आगे अपने हाथ फैलाएं और माथे को नीचे छूने की कोशिश करें
-इस आसन में 2 मिनट तक रहें फिर धीरे-धीरे पहले जैसी अवस्था में आ जाएँ।
फायदे
-धड़ और सिर के सपोर्ट के साथ इस आसन के करने पर गर्दन और पीठ के दर्द से राहत मिलती है।
- मस्तिष्क को शांत और पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
- थकान और तनाव से छुटकारा दिलाता है।
सेतुबंधासन
-अपनी पीठ के बल सीधे लेट जायें और अपने घुटने को इस तरह उठाये जिससे कि आपका पैर फर्श पर रहे
-अपनी बाहों को रिब पिंजरे के करीब ले आयें और अपनी हथेलियों को सपाट रखें।
-हाथों पर वजन डाल कर धीरे धीरे कूल्हों को उपर उठायें। आपका सिर और कन्धा इस दौरान जमीन पर रहे।
-यह सुनिश्चित करें कि आपका पैर और जांघ समान्तर रहे।
-इस आसन में 1 मिनट तक के लिए रहे और फिर धीरे-धीरे पहले जैसी अवस्था में आ जाएँ।
फायदे
- मस्तिष्क पर आरामदायक प्रभाव डालता है और डिप्रेशन तथा स्ट्रेस को कम करता है।
- रीढ़ की हड्डी, गर्दन और छाती को स्ट्रेच करता है।
- थकावट से तुरंत छुटकारा मिलता है।
पादहस्तासन
- अपने हाथों को अपने बगल में रखें और पैरों के साथ सीधे खड़े हों।
- एक गहरी सांस लें और अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं।
- सांस छोड़ें और कूल्हों से अपने पैरों की ओर नीचे झुकें।
-अपने हाथों से फर्श को छूने की कोशिश करें।
- 30 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और धीरे से पहले जैसी अवस्था में आ जाएं
फायदे
- रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और फ्लेक्स्बिलिटी बढ़ती है।
- मस्तिष्क में ब्लड शुगर बढ़ता है।
- पीठ में मांसपेशी मजबूत होती है।
शवासन
-पीठ के बल जमीन पर लेट जाएँ।
- धीरे से अपने पैरों को फैलाएं, हथेलियों को ऊपर उठाते हुए अपनी भुजाओं को अपनी तरफ रखें।
- शरीर को आराम दें
- 2 से 3 मिनट तक इस आसन में रहें।
फायदे
- थकान और चिंता को कम करता है।
- तनाव को कम करता है और मन को शांत करता है।
- ब्लड प्रेशर कम करता है।
प्रशिक्षक परिचय-
डॉ. राजीव राजेश, मुख्य योग ऑफिसर
जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट
अनुभव- 20 वर्ष