फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खतरा: वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी फैला सकते हैं संक्रमण, अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया आगाह

Sun, 31 Oct 2021 02:10 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 31 Oct 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
fully vaccinated people could also spread coronavirus, Experts warn
कोरोना से करें बचाव - फोटो : PTI

पिछले कुछ दिनों से भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों से कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। चीन और रूस जैसे देशों ने कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कुछ हिस्सों में लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है। भारत के भी कुछ राज्यों से कोरोना के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट सामने आ रही है। फिलहाल देश के लिए अच्छी बात यह है कि यहां अब तक 105 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल चुकी है। हालांकि, हालिया रिपोर्टस में विशेषज्ञों ने चेताया है कि जिन लोगों का पूरी तरह से वैक्सीनेशन हो चुका है, उनसे भी कोरोना का संक्रमण फैल सकता है।



हालिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया है कि फुली वैक्सीनेटेड लोगों से घर के भीतर कोरोना फैलने की खतरा अब भी बरकरार है, लोगों को इस बारे में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, वह  सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि विशेषज्ञों ने बचाव के लिए किन उपायों के बारे में लोगों को बताया है।

fully vaccinated people could also spread coronavirus, Experts warn
बरकरार है कोरोना का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

टीकाकरण करा चुके लोगों से भी संक्रमण का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस के गंभीर खतरे से बचने के लिए टीकाकरण निश्चित ही सबसे प्रभावी हथियार है, लेकिन टीकाकरण करा चुके लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नैदानिक परीक्षणों से पता चला है कि इस समय मौजूद सभी वैक्सीन, वायरस के खिलाफ एक निश्चित स्तर की सुरक्षा प्रदान करते हैं। हालांकि, यह भी पाया गया है कि टीकाकरण करा चुके लोग भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं, साथ ही इनसे वायरस का प्रसार भी हो सकता है। 

fully vaccinated people could also spread coronavirus, Experts warn
कोरोना वायरस को फैलने से रोकें - फोटो : Pixabay

अध्ययन में सामने आई यह बात
द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भले ही आपने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, फिर भी आपके संक्रमित होने और अन्य लोगों तक संक्रमण पहुंचाने की आशंका रहती है। हां, टीकाकरण करा चुके लोगों में संक्रमण के गंभीर रूप लेने और संक्रमण के कारण होने वाली मौत का खतरा बेहद कम होता है। टीकाकरण करा चुके लोगों को ब्रेकथ्रू इंफेक्शन के खतरे से सुरक्षित रहने के उपाय करते रहने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
fully vaccinated people could also spread coronavirus, Experts warn
कोरोना ब्रेकथ्रू से रहें सावधान - फोटो : iStock

ब्रेकथ्रू इंफेक्शन क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ब्रेकथ्रू इंफेक्शन उस स्थिति को कहा जाता है जब टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी संक्रमण हो जाए। अब तक देखने को मिला है कि ब्रेकथ्रू इंफेक्शन के लक्षण एसिम्टोमैटिक या फिर मध्यम ही होते हैं। दुनियाभर में ब्रेकथ्रू इंफेक्शन के मामले फिलहाल बहुत ही कम देखने को मिल रहे हैं। बावजूद इसके, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
fully vaccinated people could also spread coronavirus, Experts warn
मास्क लगाना न भूलें - फोटो : pixabay

इन बातों का रखना होगा खास ख्याल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का पालन करते रहना चाहिए। बाहर या भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते समय मास्क लगाकर रखें, हाथों की स्वच्छता औऱ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करके आप स्वयं को और अपने आस-पास के लोगों को भी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। सबसे जरूरी बात, कोरोना के गंभीर संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन कराना बहुत आवश्यक है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Community transmission and viral load kinetics of the SARS-CoV-2 delta (B.1.617.2) variant in vaccinated and unvaccinated individuals in the UK: a prospective, longitudinal, cohort study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed