फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: शरीर में सूजन को बढ़ा देती हैं ये चीजें, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द की समस्या, जानिए विस्तार से

Thu, 27 Jan 2022 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jan 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
foods that trigger inflammation, what not to eat in arthritis
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या न खाएं? - फोटो : Pixabay

अध्ययनों से पता चलता है कि हम जिस प्रकार के आहार का सेवन करते हैं, शरीर पर उसका उसी तरह से प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिससे शरीर को कोई नुकसान न होने पाए। गठिया की स्थिति में शरीर में सूजन हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ चीजों का अधिक सेवन करना आर्थराइटिस की समस्या को बढ़ा सकता है। यही कारण है कि जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों में दर्द या आर्थराइटिस की समस्या हो उन्हें शरीर में सूजन बढ़ाने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।



डॉक्टर्स का मानना है कि अगर हम अपने आहार को ठीक कर लें तो ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जो शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ावा देकर गठिया के लक्षणों को और भी गंभीर बना सकते हैं। ऐसी चीजों से समय रहते दूरी बना लेनी चाहिए।

foods that trigger inflammation, what not to eat in arthritis
तले भुने चीजों से बनाएं दूरी - फोटो : Istock

बहुत ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ
मायो क्लीनिक के शोध के अनुसार, रुमेटीइड आर्थराइटिस और आंत के माइक्रोबायोम के बीच संबंध होता है। विशेषज्ञों ने पाया कि आंत में गुड और बैड बैक्टीरिया के बीच असंतुलन रूमेटोइड आर्थराइटिस के लक्षणों को खराब कर सकते है। विशेषज्ञों के अनुसार, संतृप्त और ट्रांस वसा वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि अधिक तले हुए खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से गट माइक्रोबायोम का संतुलन गड़बड़ा सकता है जिसके कारण आपके जोड़ों में समस्या बढ़ सकती है।

foods that trigger inflammation, what not to eat in arthritis
शराब का सेवन है बेहद नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
शराब का सेवन
किसी भी रूप में मादक पेय को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। शराब जैसी चीजों के सेवन के कारण गाउट की समस्या हो सकती है जोकि आर्थराइटिस की स्थिति को गंभीर बना सकती है।गाउट भी गठिया का एक रूप है जो यूरिक एसिड के निर्माण के कारण होता है। इसके कारण जोड़ों में सूजन, दर्द और कसाव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
foods that trigger inflammation, what not to eat in arthritis
आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

इन चीजों के सेवन को लेकर भी बरतें सावधानी
क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि टमाटर, मिर्च, आलू और बैंगन खाने के बाद भी कुछ रोगियों के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों के परिणामस्वरूप जोड़ों में कठोरता और सूजन हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इन खाद्यों में पाए जाने वाले सोलनिन के लिए इस तरह की समस्या हो सकती है। अगर इनके सेवन के बाद आपकी भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं तो इनसे दूरी बना लेनी चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed