फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी चीजें बढ़ा सकती हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर, बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम कर दें इनका सेवन

Mon, 28 Feb 2022 11:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Feb 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
foods that increase cholesterol levels, how to lower cholesterol at home
कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Pixabay

पिछले एक दशक में हृदय रोगों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल, लिवर द्वारा स्वाभाविक रूप से उत्पादित होने वाला एक फैटी पदार्थ है जो शरीर के कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि रक्त में इसकी मात्रा बढ़ जाने की स्थिति कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है, जिसमें हृदय रोग एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर लिया जाए तो हृदय रोग और हार्ट अटैक को जोखिम को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे आहार में शामिल कई चीजें कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर देती हैं। संतृप्त वसा और ट्रांस-वसा वाले खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है, ऐसे में सभी लोगों को उन खाद्य पदार्थों के कम सेवन की सलाह दी जाती है, जिनमें इस तरह के फैट की मात्रा अधिक होती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर किन चीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है? ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

foods that increase cholesterol levels, how to lower cholesterol at home
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने के तरीके - फोटो : Pixabay

फुल फैट डेयरी उत्पाद 
सामान्यतौर पर सभी लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए डेयरी उत्पादों के अधिक से अधिक सेवन की सलाह दी जाती है, पर ध्यान रखें इनमें से कुछ चीजों का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित भी कर सकता है। बटर, फुल फैट योगर्ट और पनीर आदि में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है। पनीर में सोडियम भी अधिक पाया जाता है, ऐसे में इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है। मक्खन के बजाय एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल या एवोकैडो ऑयल के सेवन की सलाह दी जाती है।

foods that increase cholesterol levels, how to lower cholesterol at home
रेड मीट के हानिकारक प्रभाव - फोटो : pixabay

रेड मीट का अधिक सेवन नुकसानदायक
रेड मीट को भले ही प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है, पर ध्यन रहे इसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है। रेड मीट का सेवन कम मात्रा में करें, इसकी जगह चिकन को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पशुओं के मांस पर आधारित प्रोटीन के सेवन से ज्यादा प्लांट-बेस्ड प्रोटीन को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that increase cholesterol levels, how to lower cholesterol at home
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के उपाय आवश्यक - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कैसे रखें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हम जिन चीजों का सेवन करते हैं उसका हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर प्रभाव पड़ता है। द हार्ट फाउंडेशन के अनुसार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए 

  • आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
  • सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन अधिक करें। 
  • विभिन्न प्रकार के स्वस्थ प्रोटीन स्रोत (विशेषकर मछली और समुद्री भोजन), फलियां, नट्स और सीड्स का सेवन करें। 
  • बिना फैट वाले दूध, दही और पनीर का सेवन करें।
  • हेल्दी फैट- नट, सीड्स, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed