फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: आंखों के सेहत की दुश्मन मानी जाती हैं ये चीजें, कम कर दें सेवन वरना बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 24 Feb 2022 11:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Feb 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
foods that affect eyesight, what to eat for better eye health
आंखों की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

आंखों को ईश्वर का सबसे खूबसूरत उपहार माना जाता है। सोचिए अगर आंखें ही न होतीं तो हम सभी दुनिया की खूबसूरती को कैसे देख पाते? यही कारण है कि सभी लोगों को इस बेहद नाजुक अंग के विशेष देखभाल की सलाह दी जाती है। आंखों को सेहतमंद रखने में आहार की विशेष भूमिका होती है, इसके लिए लोगों को विटामिन-ए, खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन की सलाह दी जाती है।  गाजर और अन्य चमकीले रंग के फल और सब्जियां आंखों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, पर क्या आप जानते हैं कि हमारे आहार की कुछ चीजों आंखों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाया जाए, इससे ज्यादा जरूरी यह जानना है कि किन चीजों से परहेज किया जाए। रोजाना हम जाने-अनजाने कई सारी ऐसी चीजें खाते रहते हैं जिनका आंखों की सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। इन चीजों का लगातार सेवन आंखों की रोशनी को कम करने के साथ समय से पहले आंखों से संबंधित कई अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कम करना चाहिए। 

foods that affect eyesight, what to eat for better eye health
मीठी चीजों के सेहत को नुकसान - फोटो : Pixabay

ज्यादा शुगर का सेवन हानिकारक
बहुत अधिक मात्रा में शुगर वाली चीजों का सेवन न केवल डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देता है, साथ ही इससे आंखों को भी नुकसान हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना ऐज रिलेटेड मैक्युलर डिजेनरेशन (एएमडी) के खतरे को बढ़ा देता है। इस स्थिति में आंखों में धब्बे हो जाते हैं। अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों के आहार में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें अधिक होती हैं, उनमें एएमडी का खतरा बढ़ जाता है।

foods that affect eyesight, what to eat for better eye health
सोडा-मीठे पेय सेहत के लिए हानिकारक - फोटो : Pixabay

सोडा या मीठे पेय हैं नुकसानदायक
साल 2018 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि सप्ताह में चार से अधिक केन डाइट सोडा या अन्य मीठे पेय का सेवन करने वाले प्रतिभागियों में प्रोलिफेरेटिव डायबिटिक रेटिनोपैथी (एक प्रगतिशील रेटिनल बीमारी) का जोखिम अधिक पाया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मीठे पेय आंखों के लिए तो नुकसानदायक हैं ही साथ ही इनसे डायबिटीज और मोटापे का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनके सेवन को सीमित करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that affect eyesight, what to eat for better eye health
नमक की मात्रा को करें संतुलित - फोटो : Pixabay

भोजन में कम करें सोडियम की मात्रा
सोडियम की अधिक मात्रा को आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारक माना जाता रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि यह आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। कुछ शोध इस बात का संकेत करते हैं कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन करने वाले लोगों में मोतियाबिंद का जोखिम अधिक होता है। भोजन में नमक की मात्रा कम करने के साथ पैक्ड चिप्स आदि का भी सेवन कम करें, इसमें भी सोडियम अधिक पाया जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed