फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: फैटी लिवर की समस्या से निजात दिला सकते हैं अलसी के बीज, ये उपाय भी हैं फायदेमंद

Thu, 12 Aug 2021 09:02 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
flaxseed health benefits home remedies for fatty liver problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


आज के समय में फैटी लिवर की समस्या एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी प्रमुख वजह लोगों की खराब जीवनशैली और खराब खानपान है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में शराब पीने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब लिवर पर वसा की मात्रा अधिक हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। अगर समय पर इसका इलाज न कराया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है और लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों जैसे लिवर सिरोसिस आदि का खतरा बढ़ जाता है। पेट के दाएं भाग के ऊपरी हिस्से में दर्द, कमजोरी, वजन कम होना और भूख न लगना फैटी लिवर के आम लक्षण हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा लोगों को अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव करने की जरूरत है, जिससे इस समस्या से निजात पाई जा सके। 

flaxseed health benefits home remedies for fatty liver problem
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay

क्या अलसी के बीज फायदेमंद हैं? 

  • लिवर में किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में अलसी के बीजों को फायदेमंद माना जाता है। फैटी लिवर हो या पाचन में किसी प्रकार की समस्या हो, अलसी के बीज उसे दूर करने में सक्षम हैं। अगर आप फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित हैं, तो अलसी के बीजों का नियमित रूप से सेवन करें। इसका फायदा मिलेगा। 
flaxseed health benefits home remedies for fatty liver problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फैटी लिवर में ग्रीन टी भी है फायदेमंद 

  • लिवर के लिए ग्रीन टी के सेवन को फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से अगर इसका सेवन किया जाए तो इससे लिवर का फैट कम होने के साथ-साथ फैट को बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है। दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flaxseed health benefits home remedies for fatty liver problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब का सिरका भी फैटी लिवर के लिए अच्छा 

  • सेब को तो सेहत के लिए फायदेमंद माना ही जाता है, साथ ही सेब के सिरके का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से लिवर मजबूत बनता है और लिवर में फैट को भी जमा होने से रोकता है। 
विज्ञापन
flaxseed health benefits home remedies for fatty liver problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नींबू भी है फैटी लिवर की समस्या का समाधान 

  • नींबू पानी का सेवन सेहत को कई तरह से फायदे दे सकता है। रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी आपकी पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे पेट में गैस और अपच को दूर कर सकता है, साथ ही फैटी लिवर की समस्या से भी राहत दिला सकता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed