फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: फैटी लिवर में सूजन से राहत दिला सकती हैं ये दो चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

Sat, 04 Sep 2021 08:15 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
fatty liver diet plan these foods can reduce swelling inflammation know tips
फैटी लिवर में सूजन - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, जो शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। इसके अलावा यह शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने, फैट को कम करने, कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने और प्रोटीन बनाने में भी मदद करता है। अगर लिवर मजबूत है तो पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है। हालांकि आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि वे लिवर संबंधी तरह-तरह की बीमारियों की शिकार हो रहे हैं, जिसमें फैटी लिवर की समस्या भी शामिल है। दरअसल, लिवर में जब अतिरिक्त वसा इकट्ठी हो जाती है, तो उस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। वैसे तो यह एक बेहद ही सामान्य लिवर की बीमारी है, लेकिन अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया गया तो इसकी वजह से कई और गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

fatty liver diet plan these foods can reduce swelling inflammation know tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि फैटी लिवर वाले अधिकतर लोगों में कोई भी लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन लिवर बढ़ने के कारण कुछ लोगों को पेट के दाहिनी ओर दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा थकान, मतली और भूख न लगने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। 

fatty liver diet plan these foods can reduce swelling inflammation know tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि आप जो भी चीजें खाते हैं, उसका असर आपके लिवर पर भी पड़ता है। इसलिए फैटी लिवर से ग्रसित लोगों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उनके लिए लाभदायक हों। आइए जानते हैं फैटी लिवर वाले किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
fatty liver diet plan these foods can reduce swelling inflammation know tips
आंवला - फोटो : Pixabay

आंवला 

  • आंवले को प्राचीन आयुर्वेदिक औषधियों में से एक माना जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण लिवर से सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
fatty liver diet plan these foods can reduce swelling inflammation know tips
ब्रोकली - फोटो : iStock

ब्रोकली 

  • फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर, कैल्शियम समेत कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छे होते हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाले गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और साथ ही लिवर में सूजन की समस्या में भी फायदेमंद होते हैं। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed