फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैक्ट चेक: तो क्या इस वजह से फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना संक्रमण के मामले? सरकार ने किया स्पष्ट

Sun, 25 Jul 2021 02:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 25 Jul 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
fact check corona, are covid-19 cases on rise Due To 5G Spectrum Trials
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई देशों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इंग्लैंड और कई अफ्रीकी देशों में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है। भारत की बात करें तो यहां भी पिछले कुछ दिनों से रोजाना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कई अध्ययनों में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स अधिक संक्रामक हैं, यह तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं।


इन्हीं सबके बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 5जी रेडिएशन को मुख्य कारण बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे इस संदेश में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के दोबारा से बढ़ते मामले 5जी रेडिएशन के कारण सामने आ रहे हैं। सरकार को इस प्रकार के परीक्षण पर तत्काल रोक लगानी चाहिए जिससे देश में दूसरी लहर जैसी स्थिति दोबारा से न बनने पाए।
तो क्या वास्तव में 5जी रेडिएशन कोरोना वायरस के संवाहक हो सकते हैं? यह सवाल इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में दावा किया जा रहा है कि ब्लैक कार्बन के साथ कोरोना के वायरस का संचार हो सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

fact check corona, are covid-19 cases on rise Due To 5G Spectrum Trials
सोशल मीडिया पर वायरल खबर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

क्या है सोशल मीडिया पोस्ट का दावा
सोशल मीडिया पर वायरस पोस्ट में कहा जा रहा है, ''देश में 5जी का परीक्षण कोरोना संक्रमण का प्रमुख कारण है। दूसरी लहर की मुख्यवजह यही 5जी टेस्टिंग रही है जिसके चलते कोरोना संक्रमण ने इतना भयानक रूप ले लिया है। अब एक बार फिर से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं, सरकार को इस प्रकार के परीक्षण पर जल्द से जल्द रोक लगा देनी चाहिए, वरना तीसरी लहर में देश के हालात और भी खराब हो सकते हैं।''
तो क्या वास्तव में कोरोना के मामले 5जी रेडिएशन के कारण तेजी से बढ़ रहे हैं? आइए जानते हैं।

fact check corona, are covid-19 cases on rise Due To 5G Spectrum Trials
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने किया स्पष्ट - फोटो : My GOV

सरकार ने किया स्पष्ट
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर ट्विटर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसकी सच्चाई बताई है। मंत्रालय ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इस तरह के पोस्ट को भ्रामक और झूठा बताया है। मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोरोना का वायरस रेडिएशन वेब और मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से संचारित नहीं होता है, ऐसे में 5जी नेटवर्क और कोरोना के संक्रमण का कोई संबंध नहीं है। वहीं कोरोना का संक्रमण उन देशों में भी फैल रहा है जहां पर 5जी का मोबाइल नेटवर्क है ही नहीं। ऐसे में पोस्ट का दावा भ्रामक है, लोगों को इसपर बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
fact check corona, are covid-19 cases on rise Due To 5G Spectrum Trials
कोरोना का नए वैरिएंट्स बने चिंता का कारण - फोटो : iStock

तो आखिर दोबारा से कैसे बढ़ने लगा है संक्रमण?
वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट कई देशों में दोबारा से बढ़ते संक्रमण का मुख्य कारण हो सकता है। इंग्लैंड में डेल्टा वैरिएंट जबकि कुछ अफ्रीकी देशों में कोरोना के लैम्बडा वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को वैज्ञानिक संभावित तीसरी लहर के मुख्य कारण के रूप में देख रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों से अब भी लोगों के डेल्टा वैरिएंट्स से संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं।
ऐस में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण नए वैरिएंट्स के कारण बढ़ रहा है न कि 5जी का मोबाइल रेडिएशन के कारण।


----------------------
नोट: यह लेख सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा किए गए फैक्ट चेक ट्वीट के आधार पर तैयार किया गया है। कृप्या सोशल मीडिया पर बिना आधार के वायरल खबरों पर भरोसा न करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed