फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाने का सही समय नहीं जानती होंगी महिलाएं, शरीर पर ऐसे होंगे बदलाव

Wed, 30 May 2018 10:09 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Experts reveal the best time to take shower
किस समय स्नान करना बेहतर होता है...सुबह या रात? सुबह स्नान करने से जहां आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं वहीं, रात का स्नान आपको चैन की नींद देता है।नहाने का समय आपकी त्वचा का प्रकार, आपके काम का प्रकार तथा आप कितना प्रदूषण, धूल अथवा धूप आदि के संपर्क में आते हैं, पर निर्भर करता है।


 
Experts reveal the best time to take shower
विशेषज्ञों के अनुसार, तैलीय त्वचा वाले लोगों को सुबह के समय स्नान करने से फायदा होता है और उनकी त्वचा इससे सही रहती है। पुरुषों के लिए सुबह स्नान के बाद शेव करना अच्छा होता है। स्नान करने से त्वचा मुलायम हो जाती है, जिससे बेहतर शेव मिल पाती है। वे लोग जो सुबह में जल्दी उठते हैं, उनके लिए सुबह का स्नान अच्छा होता है। वहीं, कई लोगों को रात के समय स्नान करना आरामदायक व सहज लगता है।

 
Experts reveal the best time to take shower
हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि रात को नहाना कई मायनों में आपके शरीर के तापमान में बदलाव कर सकता है, जिससे प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है और नींद आने में समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो तो सोने जाने के कम से कम 2 घंटे पहले स्नान कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Experts reveal the best time to take shower
यदि आप सन स्क्रिन और मेकअप आदि का उपयोग करते हैं, तो रात को स्नान करें, इससे सफाई बेहतर ढंग से हो जाती है। यदि आप अस्पताल या फिर कंस्ट्रक्शन साइट आदि पर काम करते हैं और घंटों तक लगातार धूल, प्रदूषण और रोगाणुओं आदि के संपर्क में रहते हैं, तो आपको रात में स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन
Experts reveal the best time to take shower
रात या दिन में स्नान करने का फैसला अपने शरीर व दिनचर्या के हिसाब से तय करें। यदि आप सुबह नहाना पसंद करते हैं, तो ठंडा पानी बेहतर है क्योंकि ये आपको काम के लिए तैयार करने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed