फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज में आहार को लेकर बरतें विशेष सावधानी, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये टिप्स हैं मददगार

Sun, 24 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Apr 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Expert Advice Diabetes Patient diet Chart, how to keep blood sugar level in control
डायबिटीज में क्या खाएं? - फोटो : iStock

मधुमेह, तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, इसमें ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आनुवांशिक कारकों के साथ जीवनशैली की गड़बड़ी और आहार का ध्यान न रखना आपकी इस समस्या को बढ़ा सकती है। बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को अगर अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो इससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को भी क्षति पहुंचने का खतरा रहता है। टाइप-2 डायबिटीज, के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं, विशेषज्ञ मुख्यरूप से इसे जीवनशैली की गड़बड़ी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या मानते हैं। इसमें रोगी को आहार का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों को मधुमेह की समस्या होती है, उन्हें इसे कंट्रोल करने के उपायों को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषरूप से आप किस तरह के आहार का सेवन करते हैं, यह ब्लड शुगर के स्तर को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। ऐसे रोगियों को डॉक्टर के सुझाव पर ही चीजों का सेवन करना चाहिए, कुछ फलों का सेवन भी डायबिटीज को बढ़ावा दे सकता है, ऐसे में खान-पान को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने बहुत आवश्यक हो जाता है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से समझते हैं कि आहार को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है?

Expert Advice Diabetes Patient diet Chart, how to keep blood sugar level in control
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन - फोटो : iStock

पोषकता वाली चीजों का सेवन जरूरी

डायबिटीज रोगियों के लिए आहार में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके लिए पौधों पर आधारित चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। सेम और दाल, बीन्स, पनीर, दूध, दही आदि से शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन की प्राप्ति की जा सकती है। प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर वाली चीजों का सेवन करना भी सुनिश्चित करें, ये आपके शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में सहायक हैं।

Expert Advice Diabetes Patient diet Chart, how to keep blood sugar level in control
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock

कार्बोहाइड्रेट का भी सेवन जरूरी

आमतौर पर डायबिटीज वाले लोग कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरीके को स्वस्थ नहीं मानते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट को शामिल करना भी जरूरी है। साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ताजे फल, सब्जियां, छोले, बीन्स और दाल, और डेयरी उत्पादों का सेवन करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Expert Advice Diabetes Patient diet Chart, how to keep blood sugar level in control
प्रोसेस्ड मीट है हानिकारक - फोटो : Pixabay

रेड और प्रोसेस्ड मीट से बनाएं दूरी

रेड और प्रोसेस्ड मीट के अधिक सेवन को कई अध्ययनों में स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक बताया गया है। डायबिटीज रोगियों को भी इससे बचाव करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से प्रोसेस्ड मीट के अधिक सेवन से हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। रेड मीट की जगह, चिकन और अंडों का सेवन किया जा सकता है। रेड मीट अधिक खाने वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने का जोखिम बना रहता है।

विज्ञापन
Expert Advice Diabetes Patient diet Chart, how to keep blood sugar level in control
नमक की मात्रा रखें संतुलित - फोटो : Pixabay

ज्यादा नमक भी है हानिकारक

डायबिटीज में चीनी के साथ नमक की मात्रा को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। भोजन को पकाते समय हल्के नमक का प्रयोग करें, भोजन पकने के बाद उसमें नमक न मिलाएं। इस प्रकार का भोजन रक्तचाप बढ़ाता है जिससे आंख और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। मधुमेह रोगियों को इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम पहले से ही अधिक होता है, ऐसे में नमक की मात्रा का भी विशेष ध्यान रखें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed