फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उभरता खतरा: कोरोना काल में बढ़ी सेहत के लिए खतरनाक दवाओं की मांग, विशेषज्ञों ने चेताया

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
exeess use of antidepressants Could be harmful, Demand rise during covid pandemic
कोरोना के दौरान कुछ दवाइयों की बढ़ी मांग - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में पिछले करीब दो साल से जारी कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। डेल्टा जैसे वैरिएंट के कारण होने वाले संक्रमण की गंभीरता के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन और कुछ आवश्यक दवाओं की भारी कमी के चलते लोगों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कोरोना संक्रमण के बीच कई तरह की दवाइयों की मांग तेजी से बढ़ी जिसमें एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल, स्टेरॉयड, श्वसन संबंधी दवाएं और विटामिन सप्लीमेंट्स प्रमुख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान कुछ ऐसी दवाइयों की मांग में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके ज्यादा उपयोग को स्वास्थ्य विशेषज्ञ नुकसानदायक मानते हैं।



नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में गैर-कोविड-19 दवाओं की बिक्री दो साल के सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) के आधार पर खराब रही। हालांकि कुछ दवाइयों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही कोरोना का समय आम लोगों के लिए काफी मुश्किलों से भरा हुआ रहा हो, लेकिन इस दौरान दवा उद्योग से जुड़ी कंपनियों को मुनाफा हुआ। आइए आगे की स्लाइडों में समझते हैं कि कुछ दवाइयों की बढ़ी मांग को स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्यों गंभीर संकेत मान रहे हैं?

exeess use of antidepressants Could be harmful, Demand rise during covid pandemic
कोरोना और फार्मास्युटिकल उद्योग - फोटो : Pixabay

भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग और कोरोना काल?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फार्मास्युटिकल उद्योग ने कोरोना के समय में अच्छा मुनाफा कमाया। स्टेहैपी फार्मेसी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरुषि जैन बताती हैं, पिछले दो साल की बात करें तो भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग ने दुनियाभर में अपना नाम कमाया। भारत कोविड-19 वैक्सीन का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारतीय फार्मा और हेल्थकेयर उद्योग ने पिछले दो वर्षों में अच्छी ग्रोथ की है। महामारी के दौरान डिजिटल हेल्थ और टेलीमेडिसिन ने लोगों की मुसीबतों को कम करने की दिशा में अच्छा प्रयास किया।
कुछ रिपोर्टस में जिक्र किया गया है कि कोरोना के समय में एंटी-डिप्रेशन की दवाइयों की मांग पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस रिपोर्ट को लेकर चिंतित हैं।

exeess use of antidepressants Could be harmful, Demand rise during covid pandemic
एंटी-डिप्रेशन दवाओं की मांग बढ़ी - फोटो : getty images

एंटी-डिप्रेशन दवाओं की बढ़ती मांग चिंताजनक
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, एंटी-डिप्रेशन दवाइयों की पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी मांग स्पष्ट बताती है कि कोरोना संक्रमण ने लोगों के शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। अवसाद और तनाव से ग्रसित लोगों की संख्या पिछले एक साल में 40-60 फीसदी तक बढ़ी है, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिहाजे से काफी चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
exeess use of antidepressants Could be harmful, Demand rise during covid pandemic
नुकसानदायक हो सकता है ऐसी दवाओं का सेवन - फोटो : pixabay

कुछ दवाइयों के हो सकते हैं गंभीर दुष्प्रभाव
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल में न्यूरो-कॉग्नेटिव इंहेंसर (एंटीड्रिप्रेसेंट्स दवा) की बिक्री और खपत में करीब 20-30 फीसदी का उछाल आया है। कोरोना ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। डॉ सत्यकांत बताते हैं, इस तरह की दवाइयों के ज्यादा या फिर खुद इस्तेमाल शुरू करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर ही इनका सेवन करना चाहिए। कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या बड़े चैलेंज के तौर पर उभरी है, जिसका असर आने वाले कई वर्षों तक बने रहने की आशंका है।

विज्ञापन
exeess use of antidepressants Could be harmful, Demand rise during covid pandemic
स्टेरॉयड के हो सकते हैं दुष्प्रभाव - फोटो : iStock

स्टेरॉयड दवाओं की मांग में भी बढ़ोतरी
कोरोना के इस दौर में स्टेरॉयड दवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ी है। विशेषकर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रोगियों को स्टेरॉयड दवाएं काफी ज्यादा दी गईं, जिसके ब्लैक फंगस के रूप में गंभीर परिणाम भी देखने को मिले। एक बातचीत में दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष जैन बताते हैं, स्टेरॉयड ब्लड ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा देता है, जिसका प्रतिरोधक क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके इस्तेमाल को लेकर सभी को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, यह दवाइयां जितनी फायदेमंद होती हैं, इसके दीर्घकालिक परिणाम उतने ही गंभीर हो सकते हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed