फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं पीते जरूरत से ज्यादा पानी? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Thu, 08 Jul 2021 07:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
Excessive water side effects drinking too much water can be harmful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इससे कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो डिहाइड्रेशन, किडनी फेल होना, मूत्र में जलन और किडनी में पथरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हर किसी के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना है कि आप हद से ज्यादा पानी तो नहीं पी रहे हैं, क्योंकि इससे भी शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। पानी के अधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस या लो सोडियम यानी शरीर में सोडियम की कमी जैसी समस्या हो सकती है। इसके लक्षणों में उल्टी, सिर दर्द और मतली आदि शामिल हैं। वैसे तो कहा जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि आपको जितनी प्यास हो, उतना ही पानी पिएं, 8-10 गिलास जरूरी नहीं है। आइए जानते हैं अधिक पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में... 

Excessive water side effects drinking too much water can be harmful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी पर पड़ता है बुरा असर 

  • जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर उसका असर सीधे किडनी पर पड़ता है। दरअसल, किडनी का काम पानी को फिल्टर करने, अपशिष्ट नमक और जहरीले तत्वों को मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकालने का होता है, लेकिन अगर आप ज्यादा पानी पिएंगे तो जाहिर है किडनियों पर काम का बोझ बढ़ जाएगा और ऐसे में किडनी फेल का खतरा हो सकता है। इसलिए जितने की प्यास है, आप उतना ही पानी पिएं। 
Excessive water side effects drinking too much water can be harmful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क पर भी पड़ता है असर 

  • शरीर में पानी की अधिकता से सोडियम का लेवल कम हो जाता है और ऐसे में ब्रेन सेल्स में सूजन की समस्या पैदा हो जाती है। इस वजह से ब्रेन डैमेज, चलने-फिरने, बात करने और भ्रम की स्थिति की सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाएं रखें, अधिक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Excessive water side effects drinking too much water can be harmful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मांसपेशियों में ऐंठन की हो सकती है समस्या 

  • अगर शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन चला जाता है, जिससे थकान और सुस्ती की समस्या भी हो सकती है। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed