{"_id":"60b0ce2932ea0b379d1e3737","slug":"excessive-use-of-blood-thinners-during-covid-19-is-dangerous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ की चेतावनी: इस दवा के बेवजह इस्तेमाल ने बढ़ा दिया है हृदय रोगों का खतरा, विशेष सावधानी की जरूरत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ की चेतावनी: इस दवा के बेवजह इस्तेमाल ने बढ़ा दिया है हृदय रोगों का खतरा, विशेष सावधानी की जरूरत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 28 May 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के कारण हृदय रोगों का समस्या
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ अल्केश जैन
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
मेदांता, इंदौर Medically reviewed by Dr. Alkesh Jain
कोविड-19 को मुख्यरूप से श्वसन संक्रमण की बीमारी के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि संक्रमण की इस दूसरी लहर में वायरस के कारण कई अन्य तरह की समस्याएं भी देखने को मिली हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक महत्वपूर्ण अंग जिसे सबसे अधिक प्रभावित पाया गया है वह है- हृदय। डॉक्टर बताते हैं कि वायरस में म्यूटेशन और नए स्ट्रेनों के कारण
कोविड रोगियों में दिल के दौरे पड़ने के मामले देखे गए हैं। इसके अलावा कोविड के कारण हृदय रोगों से पीड़ित युवा और स्वस्थ लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी भी हुई है, जोकि काफी चिंताजनक है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कोरोना वायरस, हृदय संबंधी समस्याओं को क्यों बढ़ा रहा है?
2 of 6
कार्डियक अरेस्ट और हृदय संबंधी जटिलताएं
- फोटो : Pixels
कार्डियक अरेस्ट जैसे गंभीर मामले बढ़े
विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के कारण लोगों में खून के थक्के बनने के मामलों में इजाफा देखने को मिला है, जिसका अर्थ है कि कोरोना वायरस लिम्बिक सिस्टम और रक्त वाहिकाओं के लिए भी उतना ही खरतनाक है जितना कि फेफड़ों के लिए। डॉक्टरों बताते हैं कि कुछ मामलों में यह वायरस रक्त के थक्कों का निर्माण कर रहा है जो आंतरिक रक्त वाहिकाओं के अस्तर को नुकसान पहुंचाता है। इसके चलते लोगों में कार्डियक अरेस्ट और हृदय संबंधी अन्य जटिलताओं का जोखिम बढ़ा गया है।
3 of 6
ब्लड थिनर दवाओं का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
क्यों बढ़ रहे हैं हृदय रोगों के मामले?
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अल्केश जैन बताते हैं कि कोविड के इलाज के दौरान ब्लड थिनर दवाओं का बेवजह इस्तेमाल करना इस तरह की समस्याओं का कारण हो सकता है। इसके अलावा कोरोना के समय में अत्यधिक चिंता और भय के कारण शरीर को अधिक रक्त पंप करना पड़ता है जिससे हृदय गति और हृदय पर दबाव बढ़ जाता है। यह भी हृदय संबंधी तमाम समस्याओं का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रक्त का थक्का बना रहे हैं कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
हृदय रोग और कोरोना संक्रमण
डॉ अल्केश जैन कहते हैं कि कोरोना के रोगियों में संक्रमण के दौरान हृदय से जुड़ी कई तरह की बीमारियों के बारे पता चल रहा है। कुछ मरीजों के हृदय के भीतर की नलियों में खून का थक्का जमने की समस्या का भी निदान किया गया है। यही कारण है कि कोरोना के कई रोगियों को दिल का दौरा भी पड़ रहा है। कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों में भी हाल के दिनों में हार्ट अटैक और हृदय के अन्य रोगों का खतरा ज्यादा देखने को मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
हृदय रोग का खतरा बढ़ा
- फोटो : Pixabay
नए स्ट्रेनों ने बढ़ा दी है समस्या
डॉ अल्केश कहते हैं कि जिन संक्रमितों में हृदय रोगों का निदान होता है उन्हें इलाज के दौरान ही खून को पतला करने वाली दवाइयां और इंजेक्शन दे दी जाती हैं, लेकिन हर मरीज को इसकी जरूरत नहीं है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के कई रोगी पल्स रेट कम होने की भी शिकायत कर रहे हैं, ऐसे रोगियों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कोरोना की पहली लहर में इस तरह के मामले देखने को नहीं मिल रहे थे, लेकिन वायरस के म्यूटेशन के बाद नए स्ट्रेनों ने रोगियों में हृदय रोग की समस्याओं को बढ़ा दिया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।