फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ब्लड प्रेशर से लेकर किडनी और हड्डियों के लिए बहुत नुकसानदायक है ये एक चीज, हो जाइए सावधान

Sat, 18 Jan 2025 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना अच्छी स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि नमक का सेवन कम हो या ज्यादा इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

विज्ञापन
excess salt side effects on health affect kidney and bone know jyada namak khane ke nuksan
सेहत की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना आपके लिए सबसे जरूरी है। आप क्या खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। जिन चीजों को आपकी सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है उनमें नमक और चीनी का अधिक सेवन सबसे प्रमुख है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना अच्छी स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि नमक का सेवन कम हो या ज्यादा इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आमतौर पर उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नमक के अधिक सेवन से जोड़ा जाता है, लेकिन इसके कारण कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा नमक खाना डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए भी हानिकारक है।आपको दिनभर में 2300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

excess salt side effects on health affect kidney and bone know jyada namak khane ke nuksan
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, हो सकती हैं हृदय की बीमारियां

ज्यादा नमक खाना रक्तचाप को बढ़ाता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है। नमक खाने के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या को सबसे आम माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ज्यादा नमक खाने के कारण धमनियां कठोर हो जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह में बाधा आती है। उच्च रक्तचाप के कारण दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यानी अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं तो ये हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।

excess salt side effects on health affect kidney and bone know jyada namak khane ke nuksan
किडनी की समस्या - फोटो : Adobe stock

इन समस्याओं के बारे में भी जानिए

अधिक नमक खाने से रक्तचाप तो बढ़ता ही है साथ ही ये दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा भी नमक आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है।

नमक का अधिक सेवन किडनी पर भी सीधा असर डालता है। सोडियम की अधिकता किडनी के सामान्य कार्य में बाधा डालती है और शरीर में सूजन पैदा करती है। नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में किडनी स्टोन होने का खतरा भी अधिक देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
excess salt side effects on health affect kidney and bone know jyada namak khane ke nuksan
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियों होने लगती हैं कमजोर

नमक का अत्यधिक सेवन शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम करता है। ज्यादा नमक खाने से पेशाब के जरिए ज्यादा कैल्शियम शरीर से निकल जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों का घनत्व कम होने से फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।

पाचन पर असर

नमक का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ज्यादा नमक खाने के कारण पेट के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। नमक पेट के अस्तर को नुकसान होता है, जिससे कैंसर की आशंका बढ़ती है। नमकयुक्त आहार के अधिक सेवन से पेट में सूजन और गैस की समस्या भी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
excess salt side effects on health affect kidney and bone know jyada namak khane ke nuksan
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक के अधिक सेवन का मतलब सिर्फ भोजन में डाले जाने वाले नमक से ही नहीं है। डिब्बाबंद, पैकेट वाले स्नैक्स और जंक फूड में भी छिपा हुआ नमक होता है, इनके अधिक सेवन से भी बचना चाहिए। इसका सबसे अच्छा तरीका है खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल पर सोडियम की मात्रा जांचें।

ताजे फल और सब्जियों में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला सोडियम हमारे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त है। अधिक नमक खाने से बचने के लिए घर का बना ताजा खाना खाएं। सेंधा नमक या काला नमक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। 


--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed