फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन बी का करती हैं अधिक सेवन तो सावधान! महिलाओं को हो सकती है ये गंभीर समस्या

Fri, 14 Jun 2019 05:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 14 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
excess of vitamin b6 and b12 cause severe bone problems hip fracture in women

40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। इसमें कूल्हे की हड्डी के कमजोर होने के काफी मामले देखे गए हैं। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाते-बनाते महिलाएं अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं। आजकल कई सप्लीमेंट्स भी आ रहे हैं जो महिलाओं को दूध के साथ पीने की सलाह दी जाती है और कई ऐड के जरिए भी उन्हे कमजोर हड्डियों के विषय में सचेत किया जा रहा है ताकि वे समय रहते खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकें। 

excess of vitamin b6 and b12 cause severe bone problems hip fracture in women

हाल ही में हुए एक शोध में यह पता चला है कि इन सब का एक कारण शरीर में विटामिन बी की मात्रा का ज्यादा होना भी हो सकता है। एक स्वस्थ महिला के शरीर में विटामिन बी 12 की 2.4 माइक्रोग्राम और विटामिन बी 6 की 1.5 मिलीग्राम मात्रा पर्याप्त है। जो कि टुना फिश की थोड़ी सी मात्रा या अन्य खाद्य पदार्थों से पूरी की जा सकती है।
 

excess of vitamin b6 and b12 cause severe bone problems hip fracture in women
जामा नेटवर्क ओपेन द्वारा की गयी एक रिसर्च जिसमे 30 वर्ष की आयु की 75 हजार 864 महिलाओं को शामिल किया गया था। 2,304 महिलाओं में कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर की समस्या पाई गई। उनके रोजाना के आहार में पाया गया कि वे सामान्य से अधिक पूरक पदार्थों का सेवन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
excess of vitamin b6 and b12 cause severe bone problems hip fracture in women
शोध में पाया गया कि वे महिलाएं जो रोजाना आहार में विटामिन बी6 का 2 मिलीग्राम और बी12 का 10 माइक्रोग्राम मात्रा का सेवन करती है उनमें हिप फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। जबकि 35 मिलीग्राम विटामिन बी6 और 20 माइक्रोग्राम बी12 की मात्रा लेने वाली 47% महिलाओं में यह खतरा सबसे अधिक था।
विज्ञापन
excess of vitamin b6 and b12 cause severe bone problems hip fracture in women
विटामिन बी6 और बी12 दोनो की आवश्यकता से अधिक डोज खतरनाक हो सकती है। ओस्लो यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर कहते है कि, 'सप्लीमेंट्स और विटामिन की अधिकता आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed