{"_id":"5df346aa8ebc3e87b57f36d6","slug":"everything-you-need-to-know-about-alzheimer-s-symptoms-and-causes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल के बाद इस बीमारी की चपेट में आ जाते ज्यादातर लोग, कहीं आपको भी तो नहीं ये रोग","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
30 साल के बाद इस बीमारी की चपेट में आ जाते ज्यादातर लोग, कहीं आपको भी तो नहीं ये रोग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
याददाश्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं तो इसे हल्के में न लें क्योंकि आपको अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। अल्जाइमर की बीमारी को लेकर ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को ही होती है लेकिन ऐसा नहीं है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि तीस साल के बाद अल्जाइमर की बीमारी लोगों को चपेट में लेने लगती है। यह अनुवांशिक बीमारी है। लेकिन खराब जीवनशैली की वजह से भी लोगों को अल्जाइमर हो सकता है।
2 of 4
याददाश्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्जाइमर भूलने की बीमारी है। इसमें याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आने जैसी समस्या होती है। बढ़ती उम्र में अल्जाइमर होना सामान्य बात है। जैसे -जैसे उम्र बढ़ती है हमारी यादाश्त कम होने लगती है। हम चीजों को भूलने लगते हैं। महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले अल्जाइमर रोग अधिक होता है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'गैरियाटिक साइक्रेट्री' में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि स्ट्रेस हॉर्मोन ब्रेन हेल्थ लैंगिक के आधार पर भूमिका निभाते हैं। इसलिए महिलाओं में अल्जाइमर रोग की सभांवना अधिक पाई जाती है।
3 of 4
याददाश्त
अल्जाइमर कई कारणों से हो सकता है। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और खराब जीवनशैली मुख्य कारण हैं। अल्जाइमर की बीमारी किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी में मस्तिष्क की कोशिकाओं के मृत होने की वजह से याददाश्त कमजोर हो जाती है। यह बीमारी जब घातक रूप ले लेती है तो इंसान अपने घर वालों का चेहरा भी नहीं पहचान पाता है। उसके लिए अपने आसपास की वस्तुओं को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी में कई बार व्यक्ति खुद को ही चोट पहुंचा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिमाग
- फोटो : daily mail
यह बीमारी उन कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो मस्तिष्क में एक दूसरे को जोड़ती हैं। इससे व्यक्ति की सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है और वो कार्यों को करने में भी अक्षम हो जाता है। अल्जाइमर में व्यक्ति घटनाओं को याद नहीं रख पाता। यहां तक की उसने क्या खाया और वो कहां है ये भी याद नहीं आता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।