Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
इन दिनों कई सारे लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं कि वे रात की नींद पूरी करने के बाद भी दिनभर ऐसा महसूस करते हैं जैसे शरीर में जान ही न हो। इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसका प्रभाव न सिर्फ हमारे दैनिक जीवन पर पड़ रहा है बल्कि हमारी सेहत मानसिक रूप से भी गिरती जा रही है इसलिए आवश्यक है कि अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजोंं को शामिल किया जाए जो कि हमारे शरीर को ऊर्जावान रखने में सहायक हो। यदि हमारे शरीर में ऊर्जा रहेगी तो हम शारीरिक और मानसिक, दोनों ही तरह से स्वस्थ रह सकेंगे और अपनी दिनभर की गतिविधियों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे इसलिए अपने खाने में अच्छी चीजों को जरूर शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर में ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
2 of 5
चलते- फिरते इन्हें खा सकते हैं
- फोटो : Social media
कद्दू के बीज
कद्दू खाना सभी को पसंद नहीं होता है लेकिन कद्दू के बीज खाने में अच्छे लगते हैं और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। आप चलते- फिरते इन्हें खा सकते हैं। काम करते वक्त आप इन्हें अपने पास रख सकते हैं और थोड़ी- थोड़ी देर में इनका सेवन अवश्य करें। इन बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन्स पाए जाते हैं जो कि शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।
3 of 5
दही में पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है
- फोटो : social media
दही
दिन में एकबार दही का सेवन जरूर करना चाहिए। यदि दोपहर के खाने के साथ आप दही लेते हैं तो उसके बाद आपको काम करने में आलसी महसूस नहीं होगी। दही में पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स इसके सेवन से मिल जाते हैं और आप चुस्ती-फुर्ती से भरपूर रहते हैं।
4 of 5
विटामिन-बी, फाइबर और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है
- फोटो : Pixabay
केला
फलों में केले का सेवन शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप सुबह उठकर नाश्ते में एक केला खाते हैं तो सारे दिन आप ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। केले में विटामिन-बी, फाइबर और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से आपके शरीर को तत्काल ऊर्जा मिल सकती है इसलिए फलों में इसका सेवन जरूर करें।
5 of 5
आपको एनर्जी मिल सकेगी
- फोटो : social media
बादाम
यदि आपको थोड़ी भी भूख लग रही है तो कुछ चटर-पटर खाने की बजाय आप बादाम खा लें क्योंकि इसे खाने से आपको एनर्जी मिल सकेगी। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी और मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है इसलिए बादाम खाएं। आप रात में भिगोकर बादाम को सुबह भी खा सकते हैं, यह भी आपकी सेहत को लाभ ही पहुंचाएगी।
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।